Search

 
 
 

हजारीबाग : ‘इंडिया’ प्रत्याशी जेपी पटेल ने किया जनसंपर्क, मांगा सहयोग

 
Hazaribagh: लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश भाई पटेल क्षेत्र में लगतार जनसंपर्क कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने बैशाखी के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और शुभकामनाएं दी. उन्होंने समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्रवासियों के अमन-चैन, खुशहाली और उन्नति की कामना की. पटेल ने हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष जीतू यादव से भी मुलाकात की. रामनवमी पूजा को लेकर चल रही तैयारियां पर चर्चा की. इस दौरान सनराइज ग्रुप द्वारा आयोजित शोभायात्रा में भी शामिल हुए. उन्होंने आपसी सौहार्द्र और शांतिपूर्ण वातावरण में रामनवमी के आयोजन पर कई सुझाव दिए. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-mp-did-not-raise-voice-in-parliament-for-mica-industry-vinod-singh/">भाजपा

सांसद ने माइका उद्योग के लिए संसद में नहीं उठायी आवाज : विनोद सिंह

रामगढ़ में दर्जनों स्थानों पर लोगों से की मुलाकात

जय प्रकाश भाई पटेल ने रामगढ़ में कॉलेज रोड, मेन रोड, चैनगढ़ा, पोचरा, बरकाकाना, मतकमा चौक, भुरकुंडा आदि कई स्थानों पर जनसंपर्क किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा. भ्रमण के क्रम में उन्होंने मां वनजारी दुर्गा मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया. स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. जनसंपर्क में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, सदर प्रखंड प्रमुख गणेश प्रसाद मेहता, जयकुमार महतो, अनिल कुमार राय समेत कई लोग साथ थे. इसे भी पढ़ें-‘इंडिया’">https://lagatar.in/india-has-neither-any-idea-nor-roadmap-for-development-sudesh/">‘इंडिया’

के पास विकास के लिए ना कोई सोच ना ही रोडमैप : सुदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही