Search

 
 
 

हजारीबाग : केंद्र सरकार के खिलाफ ‘इंडिया’ का धरना, निशाने पर रहे पीएम मोदी

 
``मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करे केंद्र`` Hazaribagh: इंडियन नेशनल डेवलपमेंट एलायंस (इंडिया) गठबंधन के तत्वावधान में मंगलवार को विपक्षी दलों ने जिला परिषद चौक पर एकदिवसीय धरना दिया. इस दौरान गठबंधन के नेताओं ने मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना की तीखी निंदा की. मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की केंद्र सरकार से मांग की गई. अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि मणिपुर की घटना पर जब सर्वोच्च न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मुद्दे पर मात्र 36 सेकेंड के लिए अपना मुंह खोला. पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ भी हुआ है, उससे वीभत्स कुछ नहीं हो सकता. इसे भी पढ़ें :सीएम">https://lagatar.in/arrested-from-delhi-for-making-lewd-remarks-against-cm-hemant-soren-on-social-media/">सीएम

हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

“मणिपुर घटना पर पीएम ने की राजनीति”

वहीं, पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने कहा कि विदेशों में प्रधानमंत्री बड़े-बड़े भाषण देते हैं, पर मणिपुर पर कम, राजस्थान व छत्तीसगढ़ पर भाषण देकर उन्होंने इस तरह की घटना पर भी राजनीति करने का काम किया. कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि राहुल गांधी तमाम व्यवधान के बीच वहां गए और उनको हर समुदाय ने गले से लगाया. पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, झामुमो के केन्द्रीय सदस्य डॉ. कमल नयन सिंह व राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव ने भी केंद्र व मणिपुर की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसे भी पढ़ें :बिरसा">https://lagatar.in/bjp-will-not-tolerate-even-a-scratch-on-birsa-munda-park-asha-lakda/">बिरसा

मुंडा पार्क पर एक खरोंच बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा : आशा लकड़ा

मौके पर कई नेता रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. आरसी प्रसाद मेहता, बिनोद कुशवाहा, निशार खान, मनोज नारायण भगत, शशि सिंह, मिथिलेश दूबे, रजी अहमद, जदयू के प्रभु दयाल कुशवाहा, प्रीति राणा, मिथिलेश सिंह, आरजेडी के हिरामन यादव उर्फ चरका यादव, पूनम यादव, बंसत मेहता, नीरज यादव, सीपीआई के महेन्द्र राम, मो. अब्दुल मजीद, अवध कुमार वर्मा, नेजाम अंसारी, सीपीएम के गणेश कुमार सीटू, विपिन सिन्हा, ईश्वर महतो, तापेश्वर महतो, लक्ष्मी नारायण सिंह, आम आदमी पार्टी के देव चौहान, सुशांत कुमार, नवनीत आनंद, रीतलाल महतो, झामुमो के कौलेश्वर इलियास अंसारी, मो. इजहार, जाशो देवी, दिलीप वर्मा, बरकत अली, मनोहर राम, बिनोद विश्वकर्मा, अब्दुल्लाह खान, चन्द्रिका रजक, यासिन खान, महालाल हंसदा, किशोर राणा, निसार अहमद, अन्नया मुखर्जी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही