Search

 
 
 

हजारीबाग : डीवीसी में जागरूकता कार्यशाला, अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की दी गई जानकारी

 
उद्योग प्रतिनिधियों और शिक्षण संस्थानों ने लिया भाग Hazaribagh: जिले में डीवीसी ऑडिटोरियम में क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशिलता निदेशालय (आरडीएसडीई), झारखंड के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षुता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीवीसी, हजारीबाग के निदेशक संजय कुमार के साथ आरडीएसडीई, झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक बीके सिंघा, उप निदेशक पीके मडावी, सहायक निदेशक हिमांशु एवं बीओपीटी के ओएसडी मुस्तफिजुर रहमान मंच पर उपस्थित रहे. इस कार्यशाला में पीके मडावी, हिमांशु व मुस्तफिजुर रहमान ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के आधारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों एवं विभागों के अधिकारियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों व मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidents-visit-tight-security-arrangements-parade-rehearsal/">राष्ट्रपति

का दौराः सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, हुआ कारकेड रिहर्सल

आरडीएसडीई की योजना एवं लाभों से कराया गया अवगत

कार्यशाला में विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने भी भाग लिया. इसे सफल बनाने में डीवीसी, हजारीबाग की टीम, आरडीएसडीई, झारखंड की टीम, सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठान, सीपीएसयू इस्टैब्लिशमेंट, एसपीएसयू इस्टैब्लिशमेंट, थर्ड पार्टी एग्रीगेटर, एनजीओ, सेक्टर स्किल काउंसिल, राजकीय आईटीआई हजारीबाग के अधिकारी आदि का काफी योगदान रहा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-chiefs-husband-accused-of-beating-panchayat-secretary-application-in-police-station/">हजारीबाग

: मुखिया पति पर पंचायत सचिव को पीटने का आरोप, थाना में आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही