Search

 
 
 

हजारीबाग : स्वास्थ्यकर्मियों को बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी

 
टीकाकरण, डेंगू, चिकनगुनिया और फाइलेरिया की दवा खिलाने का अभियान 10 से 25 अगस्त तक Barkagaon :  बड़कागांव में सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों के सेमिनार में बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई. इसमें टीकाकरण, डेंगू, चिकनगुनिया एवं फाइलेरिया की दवा खिलाने के अभियान को सफल बनाने की रणनीति तय की गई. बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया साथी, एएनएम एवं बीटीटी के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में चिकित्सा प्रभारी डॉ बीएन प्रसाद ने कहा कि पानी का जमाव को रोकने के लिए डेंगू वाले इलाके का सर्वेक्षण किया जा रहा है. इसके लिए बड़कागांव मुख्यालय के तीनों पंचायत पश्चिमी, पूर्वी एवं मध्य में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि छूटे हुए बच्चों को सर्वे कर विशेष कार्यक्रम के तहत टीकाकरण किया जाना है. वहीं फाइलेरिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 10 से 25 अगस्त तक कार्यक्रम संचालित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-high-courts-decision-reserved-on-anticipatory-bail-of-bank-fraud-accused-builder-amit-saraogi/">रांचीः

बैंक फ्रॉड के आरोपी बिल्डर अमित सरावगी की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

ये है कार्यक्रम

10 अगस्त को बूथ स्तर पर, जिसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी. 11 अगस्त को सभी विद्यालय तथा 12 से 25 अगस्त तक घर-घर जाकर सहिया फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी. सेमिनार में बीपीएम नवीन कुमार, बीडीएम विश्वजीत कुमार, बीटीएस अरुण शर्मा, एमपीडब्ल्यू मनोज प्रभाकर, संगणक संजय कुमार, रोहित कुमार दास सहित सहिया साथी, एएनएम एवं बीटीटी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/cm-hemant-unveiled-the-asian-championship-trophy-of-hockey-reached-ranchi/">गिरिडीह

: सांसदी बेचकर जेल की हवा खा चुके हैं झामुमो के बड़े नेता- लक्ष्मण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही