Hazaribagh : हजारीबाग समाहरणालय सभागार में सिदो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी की अध्यक्ष सह डीसी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हजारीबाग जिला के कृषि एवं वनोपज के सतत विकास के लिए बैठक की गई. सिदो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, हजारीबाग के निदेशक पर्षद की बैठक में सहकारी संघ के उद्देश्य, कार्यालय व्यवस्था, स्थापना व्यय बजट, वर्ष 2023-24 के लिए कार्ययोजना प्रस्ताव, भंडारण की बेहतर व्यवस्था, प्रबंधन पर चर्चा, कार्यशील पूंजी की मांग एवं उपविधि में संशोधन के लिए सुझाव मांगे गए. साथ ही प्रखंड एवं जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार पर योजना प्रस्ताव पर विचार किया गया. इसके अलावा संघ की सदस्यता ग्रहण करने के अभियान पर बल दिया गया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छूटे हुए लैंप्स को सदस्यता दिलाई जाए. इसे भी पढ़ें:सीटेट">https://lagatar.in/ctet-result-cbse-released-ctet-result-more-than-9-lakh-55-thousand-passed/">सीटेट
रिजल्ट : सीबीएसई ने जारी किया सीटेट का रिजल्ट 9 लाख 55 हजार से अधिक उत्तीर्ण
में पूंजीगत परिव्यय में बढ़ोतरी पर बल : रामेश्वर उरांव [wpse_comments_template]
रिजल्ट : सीबीएसई ने जारी किया सीटेट का रिजल्ट 9 लाख 55 हजार से अधिक उत्तीर्ण
ठेकेदारी प्रथा खत्म करने पर जोर
किसानों का सतत् विकास करते हुए उनकी हर उपज को बढ़ावा देना, धान अधिप्राप्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्य का क्रियान्वयन आदि पर चर्चा की गई. इस बैठक का उद्देश्य कृषि एवं अनुषंगी गतिविधियों तथा वनोपज के व्यवहार से ठेकेदारी प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त कर अनुसूचित जनजाति एवं ग्रामीणों को उनकी ओर से उत्पादित एवं संग्रहित उत्पादों का उचित पारिश्रमिक दिलवाने के मुद्दे पर विमर्श किया गया. कृषि एवं वनोपज जैसे-धान, गेहूं, सब्जी, फल, लाह, इमली, कोदो, कुटकी, सरगुजा, चिरौंजी, चिरैता, आंवला, महुआ, करंज, बहेड़ा, रेशम आदि का उत्पादन एवं क्रय विक्रय की ऐसी व्यवस्था करना, जिससे कि सदस्यों को इसका उचित लाभ मिल सके. बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अवर निबंधक सहयोग समितियां, लैम्प्स के सदस्य, साधारण सदस्य सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:बजट">https://lagatar.in/emphasis-on-increase-in-capital-outlay-in-the-budget-rameshwar-oraon/">बजटमें पूंजीगत परिव्यय में बढ़ोतरी पर बल : रामेश्वर उरांव [wpse_comments_template]
Leave a Comment