Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मनरेगा में जेसीबी लगाना पड़ा महंगा, मुखिया ने लाभुक पर की प्राथमिकी

Chouparan : चौपारण प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मनरेगा से क्रियान्वित योजनाओं में कई जगह जेसीबी मशीन लगा कर काम करने का मामला लगातार प्रकाश में आ रहा है. इसी क्रम में उजागर मामले के आलोक में दैहर के सोहरा में एक लाभुक के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि दैहर के मुखिया ब्रह्मदेव भुईयां और पंचायत सेवक शैलेंद्र कुमार पासवान की ओर से संयुक्त रूप से हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया गया है. उसी आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 108/23 में धारा 406, 420 एवं मनरेगा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें सोहरा की लाभुक अनिता देवी पति : जयंत सिंह को अभियुक्त बनाया गया है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bandgaon-police-arrested-four-persons-with-opium-and-doda-worth-rs-30-lakh/">चक्रधरपुर

: बंदगांव पुलिस ने 30 लाख रुपए के अफीम व डोडा के साथ चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

क्या है आरोप

मुखिया मुखिया ब्रह्मदेव भुईयां और पंचायत सेवक शैलेंद्र कुमार पासवान के दिए गए आवेदन में जेसीबी मशीन से कार्य कराने की बात लिखी गई है. आवेदन में लिखा गया है कि विगहा में अनिता देवी पति : जयंत सिंह की जमीन पर समतलीकरण वर्क कोड 3416014002/आईएफ/7080902455926 में प्राक्कलित राशि एक लाख 78 हजार 8 रुपए की लागत से योजना का कार्य करना है. इसमें एक लाख 15 हजार 656 रुपए का एमबी किया जा चुका है. आगे लिखा गया है कि बिना किसी सूचना के गलत मंशा से मनरेगा अधिनियम एवं मनरेगा मजदूरों के हितों के विरुद्ध जाकर जेसीबी मशीन का प्रयोग कर निर्माणाधीन कार्य को पूर्ण किया जा रहा था. इसकी जानकारी रोजगार सेवक मो अमजद अली की ओर से दी गई. इसके अलावा ग्रामीणों की ओर से सोशल मीडिया के वाट्सअप से जानकारी मिली. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/administration-action-against-illegal-mining-transport-4-vehicles-caught/">अवैध

खनन-परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई, 4 वाहनों को पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही