Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अस्पताल के मुर्दा घर में डीप फ्रीजर ठीक कराने का निर्देश, डीसी ने ट्वीट का लिया संज्ञान

सदर विधायक मीडिया प्रभारी के ट्वीट पर डीसी ने लिया संज्ञान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डीप फ्रीजर खराब होने से विकृत हो रहे थे शव Hazaribagh : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी के ट्वीट पर डीसी नैंसी सहाय ने संज्ञान लिया. डीसी ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दा घर के डीप फ्रीजर को ठीक कराने का निर्देश दिया. उनके निर्देश के साथ ही काम शुरू हो गया. भीषण गर्मी में शवों को रखने के लिए खरीदे गए डीप फ्रीजर खराब होने से यहां लगातार शव विकृत हो रहे थे. महज कुछ घंटों में ही शव पहचानने योग्य नहीं रहते थे और बदबू भी आने लगी थी. गुरुवार को सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने इस मामले को गंभीरता से उठाया और उन्होंने हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. विधायक मीडिया प्रभारी ने डीसी को ट्वीट करते हुए लिखा कि एचएमसीएच के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया मोर्चरी का डीप फ्रिजर काम नहीं कर रहा है. इससे प्रचंड गर्मी में शव को उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है. महज 13 घंटे में एक शव से बदबू आने लगी. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/news-of-koderma-villagers-mobilized-against-illegal-sand-lifting-mischief-of-elephant-separated-from-the-herd/">कोडरमा

की खबरें- अवैध बालू उठाव के खिलाफ ग्रामीण हुए गोलबंद, झुंड से बिछड़े हाथी का उत्पात
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ffff-2.jpg"

alt="" width="600" height="800" />

डीसी के निर्देश के बाद एचएमसीएच प्रशासन हरकत में

रंजन चौारी ने शवों के सम्मान में मोर्चरी के फ्रीजर को चालू कराकर तत्काल इसे सुचारू करने की मांग की. रंजन चौधरी के ट्वीट को हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय ने संजीदगी से लिया और उन्हें जवाब देते हुए लिखा कि वर्णित मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है. डीसी के संज्ञान लेने के बाद एचएमसीएच प्रशासन भी हरकत में आया और अपने तकनीकी टीम को तत्काल इसे ठीक कराने के लिए लगाया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-sacrifice-of-lord-birsa-can-never-be-forgotten-mangal-kalindi/">जमशेदपुर

: भगवान बिरसा के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मंगल कालिंदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही