Search

 
 
 

हजारीबाग : राजनीतिक दलों से आचार संहिता का पालन करने का निर्देश

 
Vishnugarh :  लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ बैठक हुई. बैठक सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विकास कुमार टुड्डू ने बुलाई थी. बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. आचार संहिता पर विशेष रूप से चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है. सभी राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए निजी भवनों में बिना अनुमति के दीवार लेखन व प्रचार प्रसार सामग्री नहीं लगाने की बात कही गयी. साथ ही कहा गया कि छूटे मतदाता व वोटर कार्ड में गड़बड़ी को वोटर हेल्प लाइन एप की मदद से 23 अप्रैल तक सुधार सकते हैं. सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को मतदाता सूची भी सौपीं गई. मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदान केन्द्रों पर एएमएफ की सुविधा की जानकारी दी गई. बताया गया कि 85 वर्ष की अधिक उम्र तथा दिव्यांग जन जो वोटिंग क्षेत्र में उपस्थित होने के बावजूद मतदान केन्द्रों तक नहीं जा पाते हैं, वैसे मतदाताओं तक पहुंचकर सरकारी अधिकारी एवीएसस तथा पोस्टल वैलेट के जरिये घर पर मतदान कराएंगे. पूरे प्रखंड में वैसे 12 मतदाता चिन्हित किये गए हैं. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-cheated-the-poor-only-took-votes-manish-jaiswal/">कांग्रेस

ने गरीबों को ठगा, केवल वोट लिया : मनीष जायसवाल

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रेषित न करें : बीडीओ

बीडीओ ने सभी पार्टियों एवं आमजनों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रेषित न करें. किसी तरह का संदेश दिया तो पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बीडीओ ने चेडरा के बूथ 417, 418, 419, 420 एवं 421 के बूथों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा (एएमएफ) के तहत पानी, शौचालय, लाइट, पंखा की सुविधाओं का जायजा लिया. पूर्व में चलकरी तथा बारा के बूथों का भी जायजा लिया गया है. बैठक में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विश्वेश्वर स्वर्णकार, माले की जानकी शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव चौधरी, झामुमो सचिव संजय कुमार प्रजापति, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता व गुरु प्रसाद साव समेत अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-illegal-liquor-worth-rs-50-lakh-seized-accused-arrested/">पलामू

: 50 लाख रूपये की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही