Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
जिओ टावर से चोरी गई पांच बैटरी और दर्जनभर बाइक बरामद Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं जिओ टावर से चोरी गई पांच बैटरी और दर्जनभर बाइक बरामद की गई है. मामला उरीमारी और गिद्दी थाना से जुड़ा है. इस संबंध में एसपी मनोज रतन चौथे ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. एसपी ने बताया कि उरीमारी पुलिस ने चोरी की 12 बाइक बरामद की है. वहीं अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश भी किया है. गुप्त सूचना मिली थी कि उरीमारी ओपी अंतर्गत चोरी की बाइक की बिक्री की जा रही है. फिर टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में बड़कागांव थाना क्षेत्र निवासी प्रेम तुरी, रामगढ़ निवासी विजय सेन और राहुल कुमार प्रजापति को पकड़ा गया. उनकी निशानदेही पर 12 बाइक बरामद की गई. इनमें पांच टीवीएस अपाचे, एक होंडा साइन, एक होंडा, एक डीलक्स, एक स्प्लेंडर और तीन होंडा एक्टिवा स्कूटी शामिल है. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इधर गिद्दी थाना पुलिस ने जिओ टावर से बैटरी चोरी के मामले में छापामारी अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर रांची स्थित नगड़ी के शाहिद अंसारी, लोहरदगा के सद्दाम अंसारी और मेरठ के शाहजहां कॉलोनी के शहनवाज सैफी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए यह बताया कि वे लोग मोबाइल टावर में काम करते थे. इसे भी पढ़ें : ADG">https://lagatar.in/dgp-honored-priya-dubey-promoted-to-adg-rank-with-a-batch/">ADG

रैंक में प्रोन्नत प्रिया दुबे को DGP ने बैच लगा कर किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही