Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: जिलेभर की पीडीएस दुकानों की हुई जांच

Hazaribag : उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर गठित टीम के कुल 48 जिलास्तरीय अधिकारियों ने जिले की 80 पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण किया. उपायुक्त के स्तर से गठित टीम में प्रत्येक अधिकारियों को प्रति प्रखंड पांच पीडीएस दुकानों के सघन जांच के आदेश दिए गए थे. इसे पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-murder-case-registered-11-days-after-death-police-engaged-in-investigation/">जमशेदपुर

: मौत के 11 दिन बाद हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
जिला स्तर पर हुए औचक निरीक्षण में तीन पीडीएस डीलरों के लाइसेंस घोर अनियमितताओं जैसे ई-पॉश डिवाइस, तौल मशीन की अनुपस्थिति, अनियमित सेवाओं के संबंध में लाभार्थियों की शिकायतों के आधार पर रद्द करने की कार्रवाई की गई. सभी प्रखंडों में चलाए गए जांच आभियान में 17 पीडीएस डीलरों के लाइसेंस गैर-कार्यात्मक ई-पॉश डिवाइस, अनुचित भंडारण सुविधा, निरीक्षण के समय आउटलेट बंद पाए गए. इस कारण संबंधित पीडीएस डीलरों को स्पष्टीकरण देते हुए असंतोषजनक उत्तर पर निलंबन की कार्रवाई की गई. इसे भी पढ़ें-संगठित">https://lagatar.in/campaign-will-run-against-organized-criminal-gangs-and-cyber-crime/">संगठित

आपराधिक गिरोह और साइबर अपराध के खिलाफ चलेगा अभियान
सघन जांच आभियान में इसके अलावा, अधिकांश डीलरों को खाद्यान्न भंडारण प्रबंधन, इन्वेंट्री प्रबंधन, आपूर्ति का समय पर वितरण, संबंधित सतर्कता समितियों से संबंधित सूचनाओं के उचित प्रदर्शन के संबंध में निर्देश जारी किए गए. रद्द किए जाने वाले लाइसेंस धारकों में श्रवण कुमार सिंह-दारू प्रखंड, रामदेव खारिका पंचायत, बालेश्वर प्रसाद-इचाक प्रखंड, बरियठ पंचायत और मोहम्मद तारिक अनवर सिद्दीकी- पदमा प्रखंड, सरैया पंचायत के नाम शामिल हैं. जिला स्तर पर पीडीएस डीलरों की ओर से खाद्दान्न वितरण संबंधी शिकायतों के बाबत उपायुक्त के निर्देशानुसार, यह औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया. साथ ही सभी संचालित डीलरों को तय मानकों के अनुरूप पीडीएस संचालन का सख्त निर्देश दिया गया.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही