Search

हजारीबाग के IRS अधिकारी आकाश जैन बने NTA के संयुक्त निदेशक

आकाश जैन IRS (IT) 2013 बैच के अधिकारी हैं. उन्हें उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनका कार्यकाल 4 दिसंबर 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.
 
Ranchi: हजारीबाग के लिए गर्व की बात है कि भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी आकाश जैन को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) का नया संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है.

Uploaded Image

भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नागरिक सेवा बोर्ड की सिफारिश पर इस नियुक्ति पर मुहर लगाई है.

आकाश जैन IRS (IT) 2013 बैच के अधिकारी हैं. उन्हें उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनका कार्यकाल 4 दिसंबर 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा.

इसी आदेश में आदित्य राजेंद्र भोजगढिया (IA&AS, 2013) को भी NTA में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही