Search

 
 
 

हजारीबाग जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह से एसीबी ने की पूछताछ

हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह से एसीबी ने पूछताछ की. पूछताछ होने के वजह से कारा विभाग के अधिकारियों से उनका संपर्क नहीं हो पाया था, जिस वजह से उनकी जगह मादेव प्रिया को हजारीबाग जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.
 

Ranchi : हजारीबाग सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक जितेंद्र सिंह से एसीबी ऑफिस में पूछताछ हुई है. पूछताछ होने के वजह से कारा विभाग के अधिकारियों से उनका संपर्क नहीं हो पाया था, जिस वजह से उनकी जगह मादेव प्रिया को हजारीबाग जेल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

 

यह कार्रवाई हजारीबाग में हुए भूमि घोटाले में शामिल आरोपी विनय सिंह के मददगारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की कड़ी के रूप में देखी जा रही है, जिसने जेल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है.

 

जेल में आईफोन 15 और VIP ट्रीटमेंट पर उठे सवाल 

प्रशासन के भीतर सबसे बड़ा सवाल यह है, कि आखिर जेल के भीतर भूमि घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक विनय कुमार सिंह को किसने और कैसे मदद पहुंचाई? अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, कि जेल के भीतर तक आईफोन 15 जैसा महंगा फोन कैसे पहुंचा और किसकी मदद से विनय सिंह को पहले 'फैक्ट्री वार्ड' में रखा गया, फिर अस्पताल और अंततः'अंडा सेल' तक पहुंचने की नौबत आई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही