Search

 
 
 

हजारीबाग: जैन समाज ने मनाया विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस

 
Hazaribagh: अश्विन पूर्णिमा के मौके पर जैन समाज ने परम पूज्य आर्यिका 105 प्रतिभामति माताजी एवं आर्यिका 105 सुयोगमति माताजी के सानिध्य में बड़ा बाजार जैन मंदिर में संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया. प्रातः 6 बजे शांतिनाथ भगवान के अभिषेक एवं शांति धारा के बाद भक्तगण विशेषकर पाठशाला के बच्चों ने पूजा में भाग लिया. आचार्य श्री जी की पूजा भक्तिभाव से की गई. पूजन के पश्चात बच्चों को सतीश, नवीन बड़जात्या व राजकुमार रश्मि पाटनी की ओर से प्रभावना बांटी गई. संध्या बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन पावन वर्षा योग कमेटी के मुख्य संयोजक निर्मल जैन गंगवाल, सोना विनायक और विपिन छाबड़ा की ओर से किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में देव अजमेरा, समीप कासलीवाल एवं महिलाओं के ग्रुप का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही