Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: महाराज श्री के आगमन की तैयारी में जुटा जैन समाज

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: हजारीबाग में इन दिनों परमपूज्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आगमन की तैयारी की जा रही है. भक्तगण परमपूज्य राष्ट्र संत गणाचार्य 108 श्री विरागसागर महाराज जी के परम प्रभावक शिष्य विशुद्ध सागर जी महाराज के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं. समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी व महामंत्री पवन अजमेरा ने बताया कि 18 दिसंबर को प्रातः भव्य ऐतिहासिक मंगल प्रवेश होने जा रहा है. विशाल संघ में मुनि, त्यागी, व्रति एवं महाराज श्री के भक्तगण का आगमन हो रहा है. इसे भी पढ़ें- अमेरिकी">https://lagatar.in/us-report-pakistans-dual-character-mumbai-attacks-mastermind-jaish-e-mohammed-chief-masood-azhar-roaming-around/">अमेरिकी

रिपोर्ट : पाकिस्‍तान का दोहरा चरित्र, मुंबई हमलों का मास्‍टरमाइंड जैश-ए-मोहम्‍मद का सरगना मसूद अजहर छुट्टा घूम रहा          

50वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी

उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को महाराज श्री का 50वां अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी श्री दिगंबर जैन समाज की ओर से की जा रही है. इस अवसर पर जैन समाज के सभी वर्गों के लोग जुटे हैं. एक उत्साह का माहौल है. कहा कि यह भव्य मंगल प्रवेश हजारीबाग की धरती के लिए ऐतिहासिक होगा. इस विशाल संघ में 21 पिच्छीधारी मुनि श्री चल रहे हैं. मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़ीया ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी का विशाल संघ सम्मेद शिखरजी से हजारीबाग की ओर मंगल विहार हो रहा है. शुक्रवार को भेलवारा विष्णुगढ़ में रात्रि विश्राम हो रहा है. इसे भी पढ़ें-   किसान">https://lagatar.in/farmer-leader-gurnam-singh-chaduni-will-form-a-political-party-press-conference-tomorrow-seeds-of-split-in-united-kisan-morcha/">किसान

नेता गुरनाम सिंह चढूनी राजनीतिक पार्टी बनायेंगे! कल प्रेस कॉन्फ्रेंस, संयुक्त किसान मोर्चा में फूट के बीज पड़े        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही