Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : जल सहिया संघ का आंदोलन, पीएचडी पर मनमानी का आरोप

Advertisement
Advertisement
एक्सक्यूटिव इंजीनियर होश में आओ…के लगे नारे मांगें पूरी नहीं हुईं, तो एक सप्ताह के बाद फिर करेंगे आंदोलन : जिला अध्यक्ष Hazaribagh : जलसहिया संघ ने शुक्रवार को हजारीबाग जिले के पीएचडी में एकदिवसीय आंदोलन किया. विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित जलसहिया दीदी के समूह ने पीएचडी का मुख्य द्वार जाम कर दिया. साथ ही एक्सक्यूटिव इंजीनियर होश में आओ, हमारी मांगें पूरी करो, हमारी मांगें जायज हैं, वेतनमान देना होगा…आदि का नारा लगाने लगे. जिला जलसहिया संघ की अध्यक्ष सपना चौधरी ने कहा कि विभाग सिर्फ काम ले रहा है. स्वच्छ भारत मिशन और जल नल मिशन योजना के तहत किए गए विभिन्न कार्यों की प्रोत्साहन राशि व बकाया मानदेय कई माह से नहीं मिला है. उनका यह भी कहना था कि अप्रैल में ही प्रोत्साहन राशि विभाग ने भेज दिया. लेकिन अब तक प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tribal-organizations-will-protest-in-delhi-on-october-6-regarding-ucc/">रांचीः

यूसीसी को लेकर 6 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध करेंगे आदिवासी संगठन

जल सहिया पर दबाव बनाने का आरोप

वहीं फेस टू में जो काम किया जा रहा है, उसमें ठेकेदार, मुखिया और पदाधिकारी जल सहिया पर दबाव बना रहे हैं. बार-बार इस समस्या से कार्यालय को अवगत कराया गया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. इससे आहत होकर यह एक दिवसीय धरना दिया गया. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि फेस टू में अब तक आईडी पासवर्ड नहीं मिला है. आईडी पासवर्ड नहीं मिलने के कारण प्रोत्साहन राशि भुगतान में भी समस्या आ सकती है. इस समस्या पर पदाधिकारी ने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर आईडी पासवर्ड सभी जलसहिया को दिया जाएगा. जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो इससे भी बड़ा आंदोलन कार्यालय परिसर में ही किया जाएगा. विभिन्न प्रखंडों से आंदोलन में आई जलसहियाओं में रेखा देवी, मंजू देवी, उर्मिला देवी, मधुबाला देवी, फुलवंती देवी, रवीना खातून, विमला देवी, उषा देवी, शीला देवी, अंजलि देवी, सुनीता देवी, सुनैना कार्तिक, सरिता देवी, बसंती देवी व सहयोगी में सीटू सिंघ राजपूत, बली सिंह, रंजीत कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-assemblys-ethics-committee-reached-palamu-meeting-with-officials/">मेदिनीनगर

: विधानसभा की सदाचार समिति पहुंची पलामू, अधिकारियों के साथ बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही