Search

 
 
 

हजारीबाग: मोरंगी में लगा जतरा मेला, पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोग

 
Hazaribagh: सदर प्रखंड स्थित मोरांगी के हथियारी गांव में रविवार को सरना समिति आदिवासी जतरा मेला का आयोजन किया गया. इसमें आदिवासी समुदाय के सैकड़ों लोग शामिल हुए. सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रदीप प्रसाद और झामुमो नेत्री रुचि कुजूर का आदिवासी संस्कृति से स्वागत किया गया. सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की गई. फिर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. रांची से आयी गायक मंडली मनोज शहरी के नेतृत्व में नागपुरी गाना का जौहर बिखेरा गया. लोग गाना सुन कर उत्साह में झूम रहे थे. मौके पर रूचि कुजूर ने कहा कि जतरा मेला झारखंड की पारंपरिक संस्कृति है. पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का मेला का आयोजन कर लोग एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे. घूमते-फिरते और नाच-गाना करते थे और अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी करते थे. इस अवसर पर कलाकार अपनी कला का भी प्रदर्शन करते थे. हथियारी जतरा मेला में भी इसकी झलक देखने को मिली. यहां आधुनिकता और पारंपरिक संस्कृति का मेल दिखा. एक ओर लोग पारंपरिक वेशभूषा में दिखे, तो कुछ लोग आधुनिकता का समावेश किए हुए थे. इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
मेले में आइसक्रीम से लेकर धुसका, चना और टैटू जैसे अनेक स्टॉल लगे हुए थे. मौके पर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह बीजेपी नेता प्रदीप प्रसाद, नगर निगम की मेयर रौशनी तिर्की, मोरंगी पंचायत सरपंच उषा देवी, रवि लकड़ा, उपेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार, सुधीर कुमार, बिरसा मुंडा, आनंद साह और राजेश यादव मौजूद थे. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष कुलदीप किस्पोट्टा, सचिव नरेंद्र कुजूर, कोषाध्यक्ष नागेश्वर लकड़ा, पाहन महेश उरांव और सोनू तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही