Hazaribagh : बरही के कोबरा 203 परिसर में शनिवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल (सीआरपीएफ) आईपीएस सुजाय लाल थाऊसन उपस्थित हुए. सम्मेलन में चतरा-पलामू सीमा क्षेत्र अंतर्गत लावालौंग के जंगल में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में शामिल कोबरा 203 वाहिनी, सीआरपीएफ 134 बटालियन के जवान सहित झारखंड पुलिस के अधिकारी शामिल थे. डायरेक्टर जनरल ने सर्व अभियान में अदम्य साहस का परिचय देने वाले उपस्थित अधिकारियों और जवानों का हौसला वर्द्धन किया. इसे भी पढ़ें :सरना">https://lagatar.in/ranchi-bandh-of-tribal-organizations-in-protest-against-sarna-flag-insult-dozens-of-supporters-arrested-released/">सरना
झंडा अपमान के विरोध में आदिवासी संगठनों का रांची बंद, दर्जनों समर्थकों ने दी गिरफ्तारी, रिहा भी हुए
: दर्दनाक सड़क हादसे में पति की मौके पर मौत, पत्नी ने रास्ते में तोड़ा दम, बेटे की हालत नाजुक [wpse_comments_template]
झंडा अपमान के विरोध में आदिवासी संगठनों का रांची बंद, दर्जनों समर्थकों ने दी गिरफ्तारी, रिहा भी हुए
जवान और अधिकारियों पर नाज : सुजाय लाल थाऊसन
सुजाय लाल थाऊसन ने कहा कि ऐसे जांबाज व साहसिक जवानों और अधिकारियों पर नाज है. मौके पर डीजीपी रेंज बोकारो दिलीप कुमार चौधरी सहित कोबरा 203 के कमांडेंट राजीव कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी गौरव कुमार, उप कमांडेंट विक्रांत कुमार, सहायक कमांडेंट प्रकाश कुमार द्विवेदी, रवि किरण गुर्राम, इंस्पेक्टर (जीडी) जेफरी हेमिंगचुल्लो, निल्मय सांग, राहुल कुमार, एचसी (आरओ) प्रदीप कुमार, संजीव रंजन सिंह, सीटी (जीडी) अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, आदर्श ओझा, कृष्ण कुमार नायक, संजय चौहान, ई मारुति, सतीश कुमार मुंडा, विकेश कुमार सिंह, आदित्य राज, चिरंजीवी पार्टी, जी महेश नायडू और झारखंड पुलिस के आईजी (ऑपरेशन) होमकर अनमोल वेनुकांत, डीआईजीपी नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी चतरा राकेश रंजन, एसडीपीओ सिमरिया अशोक रविदास, सब इंस्पेटर बजरंग उराव, रोहित साव, रामाशीष शुक्ला, बमबम कुमार, वीरेंद्र यादव और प्रकाश कुमार यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :तिसरी">https://lagatar.in/tishri-husband-died-on-the-spot-in-a-painful-road-accident-wife-died-on-the-way-sons-condition-critical/">तिसरी: दर्दनाक सड़क हादसे में पति की मौके पर मौत, पत्नी ने रास्ते में तोड़ा दम, बेटे की हालत नाजुक [wpse_comments_template]
Leave a Comment