Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डीएवी स्कूल में जयंत सिन्हा ने लगाई क्लास, बच्चों के सवालों के दिये जवाब

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh :  हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने सोमवार को डीएवी के स्कूल के बच्चों के साथ क्लास लगायी और उनके सवालों के जवाब दिये. जयंत सिन्हा आज डीएवी स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन करने गए थे .उद्घाटन के बाद जयंत सिन्हा बच्चों से मुखातिब हुए, जहां सातवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों ने जयंत सिन्हा से सवाल पूछे. जलवायु परिवर्तन ,नई शिक्षा नीति, छात्रों की पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करने जैसे मुद्दों पर छात्रों ने सवाल किये, जिस पर जयंत सिन्हा ने जवाब दिया. नयी शिक्षा नीति पर बोलते हुए जयंत सिन्हा ने कहा कि यह सही है कि अभी हमारे पास नई शिक्षा नीति के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, लेकिन हम खनिज निधि के पैसों से इसे कर सकेंगे .हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे जिले में खनिज निधि का पैसा आता है और इससे हम इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने में इसकी सहायता ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chintan-shivir-will-give-organizational-strength-to-congress-brajendra-prasad-singh/">धनबाद

: चिंतन शिविर से कांग्रेस को मिलेगी संगठनात्मक मजबूती: ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह

जानकारियां आसानी से मिल जाती हैं

श्री सिन्हा ने कहा कि आज के बच्चे इस मामले में खुश किस्मत हैं कि उनके एक इशारे पर सारी जानकारी उनके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाती है. हमारे समय में ऐसा नहीं था. इसलिए आज की पीढ़ी हमसे ज्यादा खुश किस्मत हैं, क्योंकि आज चीजों के ग्लोबल हो जाने से जानकारियां आसानी से मिल जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अब टेक्नोलॉजी के माध्यम से घर बैठे अपने आइडिया को संसार तक पहुंचा सकते हैं. इसलिए अब बच्चों की इस पीढ़ी को रट्टा मार पढ़ाई की जगह ग्लोबल तरीके से सोचने की जरूरत है. ताकि वह अपने आइडियाज को पूरे विश्व तक पहुंचा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही