Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : लोकनायक जेपी विद्या मंदिर में याद किए गए जयप्रकाश नारायण

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : हजारीबाग सदर प्रखंड स्थित लोकनायक जेपी विद्या मंदिर नगवां में बुधवार को जयप्रकाश नारायण का जन्मदिन मनाया गया . छात्र-छात्राओं जन्मदिन के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया. मौके पर संचालक उमेश प्रसाद ने कहा कि यह विद्यालय लोकनायक जेपी नारायण के ही नाम पर रखा गया. उन्होंने जेपी को राजनीतिक बदलाव का बड़ा वाहक बताते हुए प्रखर समाजवादी नेता बताया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-demand-to-complete-the-construction-of-incomplete-pcc-road/">चांडिल

: भाजपा की अमृत कलश यात्रा, पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर बीडीओ को सौंपा पत्र

हर नौजवान जेपी के कदमों का करें अनुसरण : बटेश्वर

भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि आज के नौजवान जेपी के कदमों का अनुशरण करें. उन्होंने कहा कि लोकनायक के संदेश को आत्मसात कर ही आज सामाजिक बदलाव की परिभाषा गढ़ी जा सकती है. उन्होंने जेपी को बड़े सामाजिक बदलाव का अग्रदूत बताया. साथ ही उन्हें जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जेपी ने नौजवानों को नई राह दिखाई थी. वर्तमान दौर में भी एक और जेपी सरीखे आंदोलन की जरूरत है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/bateshwar-pd-mehta-1_751-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-convoy-drivers-appeal-to-dc-to-provide-justice/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स कान्वाई चालकों ने डीसी से न्याय दिलाने की लगाई गुहार

जेपी केंद्रीय कारा में गूंजे लोकनायक अमर रहे के नारे

Hazaribagh : महान देशभक्त, क्रांतिकारी व समाजवादी विचारक भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की की जयंती बुधवार को हजारीबाग जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट कुमार चंद्रशेखर, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग के जिला अध्यक्ष दीपक नाथ सहाय तथा जाने-माने युवा समाजसेवी बप्पी करण, अनिल कुमार लाल, अरुण कुमार वर्मा, नीरज कुमार, ललित मोहन प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, शशि भूषण प्रसाद, सचिन पांडे, पवित्र गुप्ता, शुभम सिन्हा, शुभम सिंह आदि ने जेपी के माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर पूरे केंद्रीय कारा के प्रांगण में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गई और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण जीवनी और उनके महान बलिदान पर चर्चाएं भी हुईं. केंद्रीय कारा का संपूर्ण प्रांगण लोकनायक भारत रत्न जयप्रकाश नारायण अमर रहे के नारे से गुंजायमान हो उठा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/loknayak-jp-school_969-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही