Search

 
 
 

हजारीबाग : करम महोत्सव की तैयारी को लेकर जेबीकेएसएस की बैठक

 
Vishnugarh : विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत सचिवालय में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) ने करम महोत्सव की तैयारी से संबंधित बैठक की. इसमें करम महोत्सव का आयोजन जोबर के फुटबॉल मैदान में करने का फैसला लिया गया. मौके पर विष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद के सदस्य सरयू पटेल ने कहा कि लुप्त हो रही झारखंडी संस्कृति और पहचान को जीवित रखने के हर प्रयास होने चाहिए. करम महोत्सव का आयोजन इसी प्रयास की दिशा में एक कदम है. बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता सुशील कुमार महतो और संचालन पंचायत के मुखिया चेतलाल महतो ने किया. बैठक में अधिवक्ता रोशन पटेल, शंभू महतो, रूपेंद्र महतो, सोनम पटेल, उमेश कुमार महतो, सत्यनारायण महतो, तेज़लाल महतो, योगेन्द्र, हेमलाल महतो, संजय कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-helicopter-help-will-not-be-taken-in-dumri-by-election/">गिरिडीह

: डुमरी उपचुनाव में नहीं ली जाएगी हेलिकाप्टर की मदद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही