Search

 
 
 

हजारीबाग : जदयू की बैठक, एनडीए उम्मीदवार बदलने की मांग

 
हजारीबाग लोकसभा सीट के उम्मीदवार को लेकर जिला जदयू की बैठक वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा के कार्यों का मूल्यांकन किया आशा के अनुरूप क्षेत्र में विकास नहीं होने की बात कही Hazaribagh : जनता दल यूनाइटेड की बैठक शनिवार को पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन मेहता की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान भाजपा सांसद जयंत सिन्हा के कार्यों का मूल्यांकन किया गया. वक्ताओं ने आशा के अनुरूप क्षेत्र में विकास नहीं होने की बात कही. कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान सांसद हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में कम समय देते हैं और दिल्ली में ज्यादा रहते हैं. इससे एनडीए गठबंधन कमजोर हुआ है. इसलिए, एनडीए के नए उम्मीदवार का चयन किया जाए, तभी हजारीबाग सीट से एनडीए की जीत होगी. इसे भी पढ़ें-मध्य">https://lagatar.in/bharat-jodo-nyay-yatra-reached-madhya-pradesh-rahul-gandhi-said-bjp-rss-are-spreading-fear-hatred-and-violence-in-the-country/">मध्य

प्रदेश पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बोले राहुल गांधी, भाजपा-आरएसएस देश में भय, नफरत और हिंसा फैला रहे हैं

शंभू नाथ अग्रवाल को प्र्ताशी बनाने की मांग

कई वक्ताओं ने व्यवसायी और हजारीबाग चेंबर के अध्यक्ष शंभु नाथ अग्रवाल के भाजपा और एनडीए में समर्पण की भावना को देखते हुए हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने की मांग की. इस बाबत जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को पार्टी की स्थिति से अवगत कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन पटेल, उपाध्यक्ष भीम मेहता, बसंत मेहता, जिला सचिव सह प्रवक्ता राकेश ठाकुर, शंभु नाथ अग्रवाल आदि शामिल रहे. इसे भी पढ़ें-गृह">https://lagatar.in/officers-will-be-posted-away-from-home-district-and-lok-sabha-constituency-personnel-and-department-is-preparing-the-list-transfer-will-happen-soon/">गृह

जिला और लोकसभा क्षेत्र से दूर होगा अधिकारियों का पदस्थापन, कार्मिक और विभाग तैयार कर रहा सूची, जल्द होगा तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही