घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, अपराधियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों को ही डांटने-फटकारने लगी Hazaribagh: कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपू गठा स्थित सोनी अलंकार ज्वेलर्स से रविवार रात अज्ञात अपराधियों ने 15 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद लूट लिये. इस संबंध में विकास नगर निवासी दुकान के संचालक जितेंद्र सोनी ने बताया कि रविवार रात 9:00 बजे दुकान बंद कर बेटा अंकित सोनी के साथ प्रति दिन की तरह जेवर और नकद लेकर घर जा रहे थे. रास्ते में विपरीत दिशा से एक अपाची मोटरसाइकिल को तीन अज्ञात अपराधियों ने हमारी बाइक के सामने लगाकर रोक दिया और हथियार दिखाकर थैला लूट लिया, जिसमें 15 लाख रुपये के ज्वेलर्स और 50000 रुपये नकद थे. इसके बाद हमने पुलिस को इसकी जानकारी दी. कुछ देर बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन अपराधियों को पकड़ने के बजाय हमें ही डांटने-फटकारने लगी. कहने लगी कि इतना सामान लेकर बिना सुरक्षा के रात में क्यों जा रहे थे. इसे भी पढ़ें-ढुल्लू">https://lagatar.in/who-will-be-the-candidate-in-dhanbad-against-dhullu-saryu-will-reveal-within-24-hours/">ढुल्लू
के खिलाफ धनबाद में कौन होगा प्रत्याशी, 24 घंटे के अंदर सरयू करेंगे खुलासा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/22rc_m_42_22042024_1-1.jpg"
alt="" width="533" height="400" />
: पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण, प्रकृति को बचाने का आह्वान
के खिलाफ धनबाद में कौन होगा प्रत्याशी, 24 घंटे के अंदर सरयू करेंगे खुलासा
2018 में भी दिनदहाड़े दुकान में घुसे थे हथियारबंद अपराधी
पीड़ित ने यह भी बताया कि 2018 में भी अज्ञात अपराधी हथियार के साथ दुकान में दिनदहाड़े घुस गए थे और करोड़ों रुपये के सामान लूट लिए थे, जिसकी शिकायत थाने में की गई लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुयी. इसके बावजूद पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असफल दिख रही है. यहां तक कि बीती रात की हुई घटना में पुलिस कार्रवाई नहीं कर बल्कि हमें ही डांट-फटकार रही है. ऐसे में हम दुकानदारों को व्यवसाय करने में काफी परेशानी हो रही है. यहां तक कि अब दुकान में बैठने में भी डर लगता है.alt="" width="533" height="400" />
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे दुकानदार
वहीं कई अन्य दुकानदार पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि पुलिस गश्ती कमजोर हो चुकी है. ऐसे में आम लोगों एवं व्यवसायियों की सुरक्षा कैसे हो. पुलिस मुजरिम को पकड़ना नहीं चाहती और अगर पुलिस चाहे तो बीती रात हुई घटना का खुलासा कर सकती है. अगर वह चाहती तो आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल सकती है और अपराधी की पहचान कर सकती है. वहीं जितेंद्र सोनी ने कहा कि हम पिता-पुत्र ने नजदीक से अपराधियों को देखा है. उन्हें पहचान भी सकते हैं. तीनों अपराधी बिना हेलमेट के थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-planting-trees-on-earth-day-call-to-save-nature/">हजारीबाग: पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण, प्रकृति को बचाने का आह्वान
Leave a Comment