Search

 
 
 

हजारीबाग : सेवानिवृत्त उत्पाद विभाग के अधिकारी के घर नकद समेत 15 लाख के जेवर की चोरी

 
Hazaribagh : हजारीबाग बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के बंशीलाल चौक स्थित एक मकान से घर का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवर और 10 हजार रुपए नगद चोरी कर ली गई. यह मकान उत्पाद विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी अजय गुप्ता का है. इस संबंध में प्रतिमा गुप्ता ने बताया कि वह किसी काम से गुरुवार की रात बच्चों के साथ बाहर निकली थीं. पति भी घर पर नहीं थे. कुछ देर बाद जब उनके पति अजय गुप्ता घर पहुंचे, तो देखा कि ताला खुला हुआ है और गोदरेज का ताला टूटा हुआ है.  उनके पति ने मोबाइल से उन्हें सूचना दी, तो वह आनन-फानन में घर पहुंचीं. वहां देखा कि सोने के बने कई आभूषण चोरों ने चुरा लिए थे और गोदरेज में रखे 10 हजार रुपए भी गायब थे.

कानी बाजार में कांग्रेस नेता के घर चोरी का प्रयास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-411.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इधर कानी बाजार स्थित कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार के आवास पर भी चोरी के प्रयास की बात कही गई. कृष्णा कुमार ने बताया है कि घर के बगल की छत पर बैठे थे. उसी दौरान दो नाबालिग किशोर उनके घर में घुसे हुए थे. दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें-मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-mid-day-meal-shed-and-drinking-water-problem-in-lailor-school/">मनोहरपुर

: लाईलोर स्कूल में मिड डे मील शेड और पेयजल की समस्या
[wpse_comments_template]                             
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही