Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने की वरीयता सूची में संशोधन की मांग, डीसी को लिखा पत्र

एसटी और एससी शिक्षकों के ग्रेड-4 में पदोन्नति के लिए अलग वरीयता सूची बनाने की गुहार बीसी और एमबीसी श्रेणी में चयनित शिक्षकों को उनकी श्रेणी के मेघा क्रमांक के अनुरूप वरीयता का निर्धारण करने का आग्रह Hazaribagh : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने पत्र के माध्यम से उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला शिक्षा स्थापना समिति तथा जिला अधीक्षक हजारीबाग से विभिन्न ग्रेड में पदोन्नति के लिए छह जून को प्रकाशित वरीयता सूची में संशोधन की मांग रखी है. झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मो. अतीकुज्जमा ने कहा है कि वरीयता सूची के निर्माण में प्रतियोगिता परीक्षा के मेघा क्रमांक को ध्यान में रखा गया है. लेकिन विभिन्न श्रेणियों के लिए मेघा क्रमांक अलग-अलग हैं. अतः एसी तथा एसटी श्रेणियों में चयनित शिक्षाओं की वरीयता सूची का निर्माण सामान्य श्रेणी में चयनित शिक्षकों से अलग किया जाना चाहिए. साथ ही बीसी तथा एमबीसी में चयनित शिक्षकों को वरीयता सूची में सामान्य श्रेणी में चयनित शिक्षकों के बाद रखा जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vc-encouraged-gold-medalist-runners/">हजारीबाग

: वीसी ने गोल्ड मेडलिस्ट धावकों का बढ़ाया हौसला

ग्रेड-4 में पदोन्नति के लिए अलग वरीयता सूची बनाने की मांग

उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए 176 तथा 177 क्रमांक में रखे गए शिक्षकों का मेघा क्रमांक चार है. लेकिन 176 में चयनित शिक्षक सामान्य श्रेणी में हैं और 177 में दर्शाए गए शिक्षक एमबीसी श्रेणी में हैं. लेकिन 177 के क्रमांक के शिक्षक को सामान्य श्रेणी के मेघा क्रमांक के 10, 11,12,16 आदि के ऊपर रखा गया है, जो उचित नहीं है. ऐसे में संघ का कहना है के एसटी और एससी शिक्षकों के लिए ग्रेड-4 में पदोन्नति के लिए अलग वरीयता सूची का निर्माण किया जाए. चूंकि उनकी पदोन्नति में आरक्षण लागू है. दूसरा सामान्य श्रेणी में चयनित शिक्षाओं को उनके मेघा क्रमांक के अनुरूप वरीयता निर्धारित किया जाए. फिर बीसी और एमबीसी श्रेणी में चयनित शिक्षकों को उनकी श्रेणी के मेघा क्रमांक के अनुरूप वरीयता का निर्धारण कर पुन:वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाए. इसे भी पढ़ें :चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-yashwant-sinha-presented-automatic-wheelchair-to-bjp-leader/">चौपारण

: यशवंत सिन्हा ने भाजपा नेता को भेंट किया स्वचालित व्हीलचेयर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही