Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबागः जनता के साथ छलावा है झारखंड का बजट- शेफाली गुप्ता

शेफाली गुप्ता ने आरोप लगाया कि बजट में बड़े-बड़े दावे किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस योजनाओं का अभाव साफ नजर आता है. महंगाई, बेरोजगारी व पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार कोई ठोस प्रावधान करने में विफल रही है.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : झारखंड विधानसभा में पेश बजट पर हजारीबाग की भाजपा नेत्री सह समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने इसे आम जनता के साथ छलावा बताया है. कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, बेरोजगार युवाओं व छोटे व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता.

 

शेफाली गुप्ता ने आरोप लगाया कि बजट में बड़े-बड़े दावे किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस योजनाओं का अभाव साफ नजर आता है. महंगाई, बेरोजगारी व पलायन जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार कोई ठोस प्रावधान करने में विफल रही है.

 

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि घोषित योजनाएं केवल कागजी प्रतीत होती हैं. कृषि अनुदान, सिंचाई व्यवस्था व न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर स्पष्टता नहीं है, जिससे किसानों को वास्तविक राहत मिलने की संभावना कम है. युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा. कहा कि रोजगार सृजन के नाम पर केवल आंकड़ों का खेल खेला गया है. नई भर्तियों की कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं बताई गई है और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान नहीं किए गए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही