Search

 
 
 

हजारीबाग : रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस में होगा झारखंड का पहला विस्टाडोम कोच

 
पारदर्शी होगी छत, एलईडी लाइट, घूमने वाली सीट और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी मौजूद उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के लोग ले सकेंगे प्राकृतिक वादियों का भरपूर आंनद पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा, हजारीबाग समेत पांच जगहों पर ठहरेगी यह ट्रेन Amarnath Pathak Hazaribagh : रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक विस्टाडोम कोच भी लगेगा. यह झारखंड राज्य के लिए पहला विस्टाडोम कोच होगा. विस्टाडोम कोच में कांच की खिड़कियां होंगी और इनकी छत भी पारदर्शी होगी. इसमें एलईडी लाइट, घूमने वाली सीट और जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी. इसका स्टोपेज हजारीबाग में भी होगा. इसके अलावा मेसरा, बरकाकाना, धनवार और कोडरमा में भी यह ट्रेन ठहरेगी. इसे भी पढ़ें : दोस्तों">https://lagatar.in/left-the-shop-with-friends-in-the-evening-found-dead-body-in-the-morning-fear-of-murder/">दोस्तों

के साथ शाम में दुकान से निकले व्यक्ति की सुबह मिली लाश, हत्या की आशंका

ट्रेन में कोच जल्द लगेगी

‘शुभम संदेश’ को यह जानकारी देते हुए सदस्य, डीआरयूसीसी, रांची रेल मंडल के सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेल लाइन जंगल, पहाड़ों और गुफाओं के बीच से निकलती है और इसकी खूबसूरती देखते ही बनेगी. विस्टाडोम कोच कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेल लाइन के बीच की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन कराने और पर्यटन को बढ़ाने में बहुत ही सहायक सिद्ध होगा. छोटानागपुर प्रमंडल के रेलयात्री इन बेहतरीन नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे. उम्मीद है टेक्निकल स्वीकृति के बाद यह कोच इस ट्रेन में जल्दी लग जाएगी. उन्होंने रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस देने एवं इसमें विस्टाडोम कोच की स्वीकृति देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय का आभार जताया है. इसे भी पढ़ें :आजसू">https://lagatar.in/ajsus-justice-march-across-the-state-on-thursday-workers-will-besiege-dc-office-for-7-point-demands/">आजसू

का गुरुवार को राज्य भर में न्याय मार्च, 7 सूत्री मांगों को लेकर डीसी कार्यालय घेरेंगे कार्यकर्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही