Search

 
 
 

हजारीबाग: झामुमो ने डीसी से की मुलाकात, रजिस्ट्रार पदस्थापना को लेकर दिया ज्ञापन

 
Hazaribagh: झामुमो के स्थानीय विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय सदस्य बिनोद विश्वकर्मा ने डीसी से मुलाकात की. बिनोद ने डीसी से मिलकर मांग पत्र सौंपते हुए अवर निबंधक कार्यालय बरही में स्थायी रजिस्ट्रार की पदस्थापना को लेकर स्थायी निदान की बात कही. उन्होंने कहा कि स्थायी निबंधक नहीं होने के कारण बरही सहित चौपारण, पदमा, बरकट्ठा और चलकुशा प्रखंड के हजारों लोगों को जमीन रजिस्ट्री में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwat-reached-delhi-mosque-met-imam-and-muslim-leaders/">आरएसएस

चीफ मोहन भागवत दिल्ली की मस्जिद में पहुंचे, इमाम और मुस्लिम नेताओं से मिले
सैकड़ों किमी दूर आए ग्रामीणों को रजिस्ट्री की प्रतीक्षा में ही लौटना पड़ता है. वर्ष 2020 से बरही में स्थायी निबंधक नहीं होने के कारण अब तक राज्य सरकार को करोड़ों के राजस्व की क्षति हुई है, जिससे वहां की जनता के साथ डीड राइटरों में आक्रोश है. उन्होंने यह भी बताया कि इस बाबत निबंधन नवीस संघ की ओर से पीएम के नाम उन्होंने ज्ञापन भी दिया है. झामुमो नेता ने डीसी से मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिशीघ्र स्थायी निबंधक पदस्थापित करने की मांग की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने भी मामले को सप्ताह दिन के अंदर समाधान करने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही