Search

 
 
 

हजारीबाग : झामुमो ने निकाला न्याय मार्च, मोदी सरकार पर बोला हमला

 
Vishnugarh: झारखंड मुक्ति मोर्चा बिष्णुगढ़ प्रखंड समिति के कार्यकर्ताओ ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन और केंद्र सरकार के विरोध में नरकी पंचायत के सरना स्थल से न्याय यात्रा निकाली. कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने जबकि संचालन प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड झारखंडियों की कुर्बानी का देन है. तभी झारखंड हम लोगों को मिला है. झारखंड में आदिवासी मूल निवासी से झारखंड अलग राज्य प्राप्त हुआ. इस राज्य को प्राप्त करने में हमारे कितने माता बहनों की मांग की सिंदूर उजड़ गया. तभी हमलोगों को झारखंड राज्य मिला है और हेमंत सोरेन के सरकार में यहां के आदिवासी मूलनिवासी का सीधे तौर पर विकास हुआ है. इसलिए भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है. हमारे नेता हेमंत सोरेन को बार-बार भाजपा के इशारे पर केंद्र एजेंसियां प्रताड़ित कर रही हैं. इसको हम झारखंड वासी चलने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के सरकार में गरीब से गरीब लोगों को सीधा लाभ मिला है. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त होगा. चाहे वह अबुआ आवास हो, विधवा पेंशन हो, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत कई युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम चंपाई सरकार कर रही है. लेकिन केंद्र सरकार नहीं चाहती है कि झारखंड का विकास हो. इसलिए हेमंत सोरेन को बार-बार केंद्र सरकार के इशारे पर केंद्र एजेंसी परेशान करने के काम कर रही है. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-public-curfew-observed-in-hec-campus-on-friday-shopkeepers-demonstrated/">रांचीः

HEC परिसर में शुक्रवार को रहा ‘जनता कर्फ्यू’, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

जबतक हेमंत जेल से बाहर नहीं आते न्याय यात्रा जारी रहेगी : संजय प्रजापति

वहीं प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने कहा कि केंद्र सरकार की षड्यंत्रकारी नीतियों का विरोध सड़क से लेकर सदन तक किया जाएगा. जबतक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर नहीं आ जाते हैं तब तक न्याय यात्रा जारी रहेगी. चौक चौराहों में नुक्कड़ सभा कर न्याय की अपील की जाएगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष देवीराम हेमरम, 20 सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा, संजय पटेल, वरिष्ठ नेता रामलाल सोरन, छोटू हांसदा, महादेव मुर्मू, पंचायत अध्यक्ष बाबूचंद मांझी, अनिल कसेरा, बुधन सोरेन, महिलाल मांझी, फटू मांझी, नारायण महतो, दिलेश्वर महतो, सुरेंद्र गंझु, ताज अंसारी, डीएम राज समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कोलकाताः">https://lagatar.in/kolkata-mamata-reached-raj-bhavan-to-meet-pm-modi-asked-for-dues-of-the-state/">कोलकाताः

पीएम मोदी से मिलने राजभवन पहुंची ममता, मांगा राज्य का बकाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही