Search

 
 
 

हजारीबाग : चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने से झामुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष

 
Charhi, Hazaribagh: चुरचू प्रखंड के कासियाडीह, कर्माबेडा, फुसरी,चरही, चुरचू, बाली, बिनकरवा आंगो, इंद्रा, जरबा, हेंदेगढ़ा सहित चुरचू प्रखंड में समाजसेवी आनंद सोरेन, झारखंड आदिवासी दलित मंच के संयोजक महालाल हांसदा, चरही के पूर्व मुखिया महादेव सोरेन के नेतृत्व में चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां बांटी. वहीं झामुमो नेता नीलकंठ महतो के नेतृत्व में चरही चौक में कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ रैली निकाली गई. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ईडी के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के विरोध में जमकर कर केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाये गए. मौके पर संयोजक महालाल हांसदा ने कहा कि राज्य का विकास झामुमों से ही संभव है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के चहुंमुखी विकास कार्य देख विपक्षी दलों में घबराहट है. लगातार केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय एजेंसी के द्वारा वर्तमान झारखंड सरकार को परेशान करने की कोशिश कर रही है. मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना, चंपई सोरेन जिंदाबाद, केंद्र सरकार होश में आओ... का नारा लगाए. इस अवसर पर समाजसेवी आनंद सोरेन, झारखंड आदिवासी दलित मंच के संयोजक महालाल हांसदा, चरही मुखिया संझली मुर्मू, पूर्व मुखिया महादेव सोरेन, चुनुलाल हांसदा, बिशुन मुर्मू, प्रकाश टुडु, रूबी हेम्म्ब्रोम, लाजरुष सोरेन, सितामुनि मुर्मू, प्रकाश टुडु, दिलीप टुडु, संजय सोरेन, द्रविड़ सोरेन, अनूप तिग्गा, ताहाराम हेम्ब्रोम, ब्रजेश सोरेन, राजू, समिर, सूरज, अजित, अतीत, आशीष, दिलीप सोरेन, पिंकी बेसरा, प्रवीण और सुखराम सहित अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/11-police-inspectors-stuck-in-hazaribagh-for-three-years-transferred/">हजारीबाग

में तीन वर्षों से जमे 11 पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही