Search

 
 
 

हजारीबाग : यशवंत सिन्हा से मिले जेपी पटेल, चुनावी रणनीति पर चर्चा

 
चुनावी मैदान में सफलता प्राप्त करने पर हुई वृहत चर्चा जन बल हमारे साथ, हमारी जीत सुनिश्चित : जेपी पटेल Hazaribagh: डेमोटांड स्थित ऋषभ वाटिका में हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. इस दौरान बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, दीपक नाथ सहाय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. निजामउद्दीन सहित कई कांग्रेस नेता साथ थे. इस दौरान यशवंत सिन्हा ने उपस्थित नेताओं के साथ चुनावी मैदान पर मजबूती से उतर कर सफलता प्राप्त करने पर चर्चा की. वहीं, सांसद प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल सहित अन्य नेताओं ने यशवंत सिन्हा को आश्वस्त किया कि आपके नेतृत्व में हमारी जीत सुनिश्चित है. पटेल ने कहा कि हमारी लड़ाई धन बल के विरुद्ध है. इस लड़ाई में जन बल की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने आगे कहा कि यशवंत सिन्हा का आशीर्वाद मिलने के बाद हमारे जीत की राह आसान हो गई है. उक्त जानकारी अनिल सिन्हा ने दी. इसे भी पढ़ें-शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-nagar-panchayat-came-into-action/">शुभम

संदेश इंपैक्ट: हरकत में आया नगर पंचायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही