Search

 
 
 

हजारीबागः रेडियो पर गीतों की फरमाइश करने वाले कलाम अहमद आरजू का निधन

कलाम अहमद आरजू ने आकाशवाणी पर अपने फरमाइश गानों की शुरुआत 1970 के दशक में की थी और धीरे-धीरे आकाशवाणी में आपकी पसंद, आपकी चाहत, मन भवन कार्यक्रम में उनका नाम गूंजने लगा.
 

Hazaribagh/Ramgarh : हजारीबाग के पंच मंदिर रोड निवासी कलाम अहमद आरजू का निधन हो गया. वह पिछले 50 वर्षों से आकाशवाणी के फरमाइश कार्यक्रम "आप की पसंद" आपकी चाहत,  मन चाहे गीत से जुड़े थे. उनके निधन से रेडियो के श्रोताओं में शोक की लहर है.


कलाम अहमद आरजू ने आकाशवाणी पर अपने फरमाइश गानों की शुरुआत 1970 के दशक में की थी और धीरे-धीरे आकाशवाणी में आपकी पसंद, आपकी चाहत, मन भवन कार्यक्रम में उनका नाम गूंजने लगा.  पुराने गाने उनकी शौक थे और वे आकाशवाणी पर हमेशा पुराने गानो का फरमाइश करते थे. आकाशवाणी से जुड़े श्रोता उनके गानों को सुन खूब पसंद करते थे. उनके निधन पर बरकाकाना के भानु पासवान, अफजल इब्राहिम, रविंद्र वर्मा,रामगढ़ के महेंद्र मोदी, हजारीबाग के महावीर लाल चौरसिया, अर्जुन राम, बाबू लाल ठाकुर, अमजद अली अहमद अशोक पासवान सुधा मंजू, रेखा ज्योति सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही