Search

 
 
 

हजारीबाग: बोल बम के उद्घोष संग केशुरा मोड़ से निकली कांवर यात्रा

 
Hazaribagh: सदर प्रखंड की करवेकला पंचायत स्थित केशुरा मोड़ से मंगलवार को केशुरा कांवरिया संघ का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. कुल 94 शिवभक्त जत्था बाबा का जयकारा लगाकर सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए. केशुरा कांवरिया संघ के प्रमुख रवींद्र सिंह ने विशेष पहल की और निःशुल्क दो बसों का इंतजाम किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने हरी झंडा दिखाकर जत्थे को रवाना किया. इस दौरान कांवरिया संघ में शामिल सभी महिला-पुरुषों के जत्थे ने बोल बम और बाबा एक सहारा है के नारे को बुलंद करते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए गाजे-बाजे के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
विधायक मनीष जायसवाल ने सभी कांवर यात्रियों को बोल बम यात्रा की हार्दिक मंगलकामना और उनकी मंगलमय यात्रा की भगवान भोलेनाथ से कामना की. यह धार्मिक यात्रा सुल्तानगंज से बासुकीनाथ भाया देवघर तक पहुंचेगी. कांवरियों के जत्थे के रवाना होने के अवसर पर विशेष रूप से कांवरिया संघ के रविन्द्र सिंह, स्थानीय मुखिया दिनेश कुमार, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, उमेश सिंह, अनुज सिंह, नुनू राम, अभय सिंह, समेन्द्र सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, विकाश सिंह, विक्रम सिंह और अरुण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही