Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कस्तूरबा के मानव व अनिकेत बने प्रखंड टॉपर

दोनों बच्चों ने संयुक्त रूप से 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन Chauparan, Hazaribagh:  चौपारण प्रखंड के मॉडर्न पब्लिक स्कूल, दादपुर और कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय सिंहपुर के बच्चे लगातार चार वर्षों से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में प्रखंड टॉपर बन कर नया कीर्तिमान बना रहे हैं. शुक्रवार को जैक, रांची की ओर से जारी मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में अनिकेत कुमार सिन्हा और मानव कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से 473 अंक (94.60 प्रतिशत) लाकर प्रखंड के टॉपर बने. वहीं विद्यालय के अनुज कुमार सिंह और विक्रम कुमार संयुक्त रूप से 463 अंक लाकर विद्यालय के सेकेंड और अनुश्री वर्मा 461 अंक लाकर विद्यालय के थर्ड टॉपर रहीं. प्रखंड टॉप करने पर खुशी जाहिर की और प्रखंड टॉपर बनने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जतायी और अनिकेत सहित सभी सफल बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके हौसले को बढ़ाया. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष व डॉ. ललन बाबू, कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय के संस्थापक सदस्य अरबिंद सिन्हा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र सिन्हा, डॉ. ललन बाबू, कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय, सिंहपुर के प्रबंधक चंदन कुमार, प्राचार्या ममता कुमारी, विद्यालय के शिक्षक अमित सिन्हा, संतोष सिन्हा उपस्तिथ थे. बता दें कि इससे पहले विद्यालय के उमेश कुमार गुप्ता वर्ष 2021 में, यश कुमार सिन्हा वर्ष 2022 में और नितेश कुमार गुप्ता वर्ष 2023 की मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड टॉपर रहे. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-result-of-kotgarh-high-school-in-matriculation-board-examination-was-97/">किरीबुरु

: मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में उच्च विद्यालय कोटगढ़ का रिजल्ट 97% प्रतिशत रहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही