Search

 
 
 

हजारीबाग : स्वीप कार्यक्रम के तहत खो-खो प्रतियोगिता, पदमा की टीम बनी विजेता

 
खिलाड़ियों को दिलाई गई मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ Hazaribagh: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में लोक सभा चुनाव के मद्देनजर स्वीप कार्य योजना के तहत मतदाता जागरुकता को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इस क्रम में मंगलवार को हाई स्कूल, हजारीबाग के मैदान में खो-खो खेल का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सभी खिलाड़ियों को मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई. खो-खो खेल प्रतियोगिता में केजीबीवी, पदमा स्कूल की टीम विजेता और सीएम उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय की टीम उपविजेता रही. वहीं तृतीय स्थान पर केजीबीवी, इचाक की टीम रही. सांत्वना पुरस्कार इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय को दिया गया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mdm-personnel-surrounded-jayant-sinhas-residence/">हजारीबाग

: जयंत सिन्हा के आवास को एमडीएम कर्मियों ने घेरा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही