Search

हजारीबाग: 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी खोरठा फिल्म 'ऐहे तो जीवन'

Hazaribagh : हजारीबाग के विभिन्न सिनेमाघरों में 26 मई को गीता ज्ञान फिल्मस के बैनर तले बनी खोरठा फिल्म ‘ऐहे तो जीवन’ रिलीज होगी. जिसमे हजारीबाग के कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है. जिसकी जानकारी फिल्म के निर्माता ज्ञान चंद्र पांडेय और सह निर्माता गीता देवी ने दी. उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी, गीत, संपादन, संवाद और निर्देशन धनबाद के कमलेश पांडेय ने किया है. फिल्म की कहानी 1970-80 दशक के आसपास धनबाद के तोपचांची की सुरमयी पहाड़ियों की गोद में बसे सुंदर गांव भवानीपुर के ग्रामीणों के सुख-दु:ख, संस्कृति, सामाजिक ताने-बाने व संघर्षों पर आधारित पारिवारिक फिल्म है.

फिल्म में ये किरदार मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे

फिल्म में अभिनेता के रुप में कमलेश पांडेय और अभिनेत्री के रुप में कोलकता की रूपांजलि रॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके साथ ही मुख्य किरदार में हजारीबाग के प्रसिद्ध रंगकर्मी और एथलीट कोच तापस चक्रवर्ती, मुकेश राम प्रजापति, आनंद साहा और विशाल बंसल शामिल हैं. कोलकाता के तपन मल्लिक, देवाशीष भद्र, धनबाद के बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा, भीम लाल महतो, मानस पाल, आकाश सहाय, ऋषभ राज पांडेय, घनश्याम महतो, नरेश महतो, महानंद महतो, नीरज गुप्ता, दिशानी दत्ता, दिव्या सहाय, शैव्या सहाय और रवि पांडेय ने भी भूमिका निभाई है. रांची से दीपक लोहार, कोडरमा से सुधीर पांडेय, सुमन सोनकर, दीपक कुमार, रामगढ़ के विक्रांत गुप्ता, अमित राज, गढ़वा से दिव्य प्रकाश शुक्ल सहित झारखंड के 75 से भी अधिक कलाकार बेहतरीन अभिनय करते हुए नजर आएंगे. यह फिल्म हजारीबाग के लक्ष्मी सिनेमा हॉल, बाघमारा स्थित हिरणा के श्री प्लाजा, पूजा टॉकीज धनबाद और स्वास्तिक टॉकिज कतरास में एक साथ रिलीज होगी. इसे भी पढ़ें: लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-tired-of-family-discord-youth-commits-suicide/">लातेहार:

पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp