Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : अपहरण कर दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

जांच के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई : थाना प्रभारी Chouparan : चौपारण प्रखंड के चोरदाहा निवासी चंद्रदेव यादव ने कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है. चंद्रदेव यादव पिता स्व. शोभी यादव ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा है कि 21 मार्च की रात लगभग 9:30 बजे जब वह अपने घर में थे, तभी अचानक बिहार स्थित मोहनपुर के मटगढ़ा निवासी कौशल यादव पिता स्व. सोकन यादव और बीरबल यादव पिता- लाखो यादव उन्हें घर से जबरन उठाकर ले गए. बाराचट्टी क्षेत्र के जंगल में उन्हें ले गए और बार-बार जान मारने की धमकी देने लगे. वह बार-बार यह कह रहे थे कि उनकी जिस जमीन के बारे में राजदेव यादव कह रहा है, उसे मान लें. राजदेव बिहार के गया स्थित रगौंधा निवासी है. बात नहीं मानने पर फैसला जंगल में ही कर देंगे. आगे यह भी लिखा है कि कौशल यादव और बीरबल यादव उग्रवादियों से मिला हुआ है. जंगल से किसी प्रकार भाग कर चंद्रदेव अपने घर रात में पहुंचे. आवेदन में आगे लिखा है कि उनका पड़ोसी दशरथ यादव पिता : स्व. शुकर यादव उनकी जमीन उन सभी के पास बिक्री कर दी है. चंद्रदेव यादव ने थाना प्रभारी से उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. वहीं थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/administrative-preparations-for-ramnavami-begin-in-hazaribagh-search-of-roofs-of-houses-taken-from-drone-cameras/">हजारीबाग

में रामनवमी की प्रशासनिक तैयारी शुरू, ड्रोन कैमरे से ली गई छतों की तलाशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही