Hazaribagh : जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित ढेंगुरा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी हुई है. इस चाकूबाजी में ढेंगुरा निवासी मो. आजाद घायल हो गया है. अपराधियों ने उसके पेट और माथे पर चाकू मारा है. मो,. आजाद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में घायल मो. आजाद ने बताया कि वे एक समारोह में गये थे. लौटने के क्रम में घात लगाकर बैठे गांव के ही चार युवकों ने उस पर जानलेवा हमला किया. इसकी सूचना थाने में भी दी गयी है. आवेदन में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-civil-court-sentenced-three-accused-of-murder-to-rigorous-life-imprisonment-also-imposed-fine/">पलामू
: सिविल कोर्ट से हत्या के तीन आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा, अर्थदंड भी लगा [wpse_comments_template]
हजारीबाग : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी, एक घायल

Leave a Comment