Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : प्रेम प्रसंग में चाकूबाजी, दो युवक घायल समेत 2 खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग निर्मल महतो पार्क में बुधवार की शाम प्रेम प्रसंग में चाकूबाजी हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए. दरअसल कुछ दोस्त एक दोस्त नीतीश का जन्मदिन मनाने पार्क में आए थे. उसमें कुछ लड़कियां भी शामिल थीं. उसी दौरान एक लड़की को अपनी प्रेमिका बताने पर कुछ लोगों में विवाद हो गया. फिर विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई से चाकूबाजी तक पहुंच गया. इस घटना में दारू थाना क्षेत्र का जिंगा निवासी युवक सौरव कुमार साव और मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित डंडई निवासी नरेश साव चाकूबाजी में घायल हो गए. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-three-arrested-including-a-minor-in-the-case-of-gang-rape-of-a-minor/">चाकुलिया

: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

लड़कियों के साथ करने लगे अभद्र व्यवहार

इस संबंध में सौरव ने बताया कि दोस्त नीतीश का जन्मदिन था और हम लोगों को निमंत्रण दिया था. इसमें लड़कियां भी पार्टी में शामिल थीं. केक काटने के बाद पांच-छह युवक निर्मल महतो पार्क में पहुंचे और केक तोड़फोड़ करने लगे और लड़कियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगे. उनलोगों ने विरोध किया तो चाकू निकालकर मार दिया. इसमें नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे रांची रेफर कर दिया गया. वहीं सौरव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में नरेश ने बताया कि चाकूबाजी करनेवाले युवकों में एक वहां मौजूद एक लड़की से प्रेम करता था. उसका वहां पहुंचना रास नहीं आया. इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि चाकूबाजी करनेवालों में एक युवक कंचनपुर का था. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-villagers-opposed-the-christian-meeting-ceremony-in-puranapani-village/">मनोहरपुर

: पुरानापानी गांव में मसीही मिलन समारोह का ग्रामीणों ने किया विरोध
दूसरी खबर

बाइक की डिक्की से चोरों ने उड़ाए 1.80 लाख रुपए

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित ग्रामीण बैंक के पास खड़ी बाइक की डिक्की से अज्ञात चोरों ने बुधवार की अपराह्न करीब 12.12 बजे 1.80 लाख रुपए उड़ा लिए. भुक्तभोगी बड़कागांव डाड़ी कला निवासी मोहम्मद नजरुदीन हैं. उन्होंने बड़कागांव थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में लिखा गया है कि वह एसबीआई से घर जाने के क्रम में ग्रामीण बैंक के पास अपनी बाइक खड़ा कर दी थी. इसी बीच रेकी करते चोरों ने डिक्की का ताला तोड़कर रकम ले उड़े. पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही