Search

 
 
 

हजारीबाग: शरद पूर्णिमा पर भक्तिभाव से हुई कोजागरी लक्ष्मी पूजा

 
Hazaribagh: बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से रविवार की रात शरद पूर्णिमा पर भक्तिभाव से कोजागरी लक्ष्मी पूजा की गई. इसमें इटखोरी के प्रधान पुजारी अनूप पाठक ने विधि-विधान से पूजा कराई. वहीं यजमान स्वरूप गणेश गोप और सिद्धांत मद्धेशिया शामिल हुए. मौके पर पुजारी ने कहा कि इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं. दिवाली से पहले यही ऐसा दिन है, जब मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. माना जाता है कि रात को माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं. जो उनकी पूजा और उनके नाम का स्मरण करता है, उस पर मां लक्ष्मी विशेष कृपा बरसाती हैं. इसलिए इस पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं. कोजागरी का मतलब है कि कौन जाग रहा है. इसलिए इस पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. महासमिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोजागरी लक्ष्मी पूजा सादगीपूर्वक संपन्न हुई. सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोजागरी लक्ष्मी पूजा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया. साथ ही उन्होंने पूजा कमेटी के तमाम सदस्यों, महासमिति के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन सभी के सहयोग और प्रयास से माता रानी की पूजा-अर्चना बेहद अच्छे तरीके से संपन्न हो पाया. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modi-narrated-the-old-anecdote-when-mulayam-singh-gave-his-blessings-in-the-lok-sabha-and-said-may-you-be-victorious/">मोदी

ने सुनाया पुराना किस्‍सा- जब लोकसभा में मुलायम सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा- विजयी भव:
मौके पर ओम प्रकाश गुप्ता, बाल गोविंद निषाद, सुदीप सिंह, महेंद्र गुप्ता, दिलीप सोनी, नरेश निषाद, पवन रावत खंडेलवाल, गणेश गोप, संजय यादव, आशुतोष चौधरी, पंकज कसेरा, अनिल मद्धेशिया, रितेश कसेरा, शम्पा बाला मद्धेशिया, सिद्धांत मद्धेशिया, सचिन केसरी, मोहित कुमार सोनी, यश राज, साहिल कुमार, अभय निषाद, राज कुमार सोनकर, अमन कुमार और आदित्य कुमार सहित कई महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  BREAKING">https://lagatar.in/breaking-body-of-a-person-found-at-moments-resorts-in-tupudana/">BREAKING

: तुपुदाना स्थित मोमेंट्स रिजॉर्ट्स में एक व्यक्ति का शव बरामद 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही