Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कृष्ण भक्तों ने प्रभु के भजनों पर खूब लगाए ठुमके

गौर आरती करते हुए 300 किलोग्राम के गुलाब की पंखुड़ियों से किया गया पुष्पाभिषेक श्री गौरांग सेवा फाउंडेशन और श्री हरे कृष्णा संस्थान ने धूमधाम से मनाया गौर पूर्णिमा एवं होली मिलन समारोह Hazaribagh : श्री गौरांग सेवा फाउंडेशन और श्री हरे कृष्णा संस्थान ने रविवार को धूमधाम से गौर पूर्णिमा एवं होली मिलन समारोह मनाया. मटवारी गाधी मैदान से भव्य संकीर्तन के साथ नगर भ्रमण कार्यक्रम शुरू हुआ. वृंदावन, गोकुल एवं बरसाने के सजल भाव को समेटे हुए ब्रज रास की तर्ज पर गौर पूर्णिमा महोत्सव का बड़ा ही सुंदर आयोजन प्रभुपाद भक्तों ने किया. भव्य शोभा यात्रा बड़े ही सुसज्जित और मर्यादित ढंग से कोर्रा चौक से मटवारी, पीटीसी मैदान तक निकाली गई. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-state-livelihood-program-a-boon-for-women-qaum-ansari/">झारखंड

स्टेट लाइवलीहुड प्रोग्राम महिलाओं के लिए वरदान : क्यूम अंसारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/kkkk-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

श्री कृष्ण होली मिलन कार्यक्रम रहा मनमोहक

कृष्ण भक्तों ने प्रभु के भजनों पर ठुमके लगाते हुए संकीर्तन का आनंद लिया. गांधी मैदान के मुख्य मंच से दास गदाधर दास, श्याम ब्रज विलास दास, उत्तानपाद दास, एवं गौरांग सेवा फाउंडेशन के कृष्ण भक्तों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया. गौर आरती करते हुए 300 किलोग्राम के गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पाभिषेक किया गया. साथ ही अबीर-गुलाल से पारंपरिक श्री कृष्ण होली मिलन कार्यक्रम को अनोखा और अतिमनमोहक बनाया गया. सभी प्रभुपाद भक्तों ने महाप्रसाद प्राप्त कर कार्यक्रम को विभिन्न प्राकृतिक रंगों से भर दिया. कार्यक्रम में हजारीबाग के सैकड़ों श्री कृष्ण भक्तों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-society-is-an-integral-part-of-sanatan-dharma-kamal-damor/">आदिवासी

समाज सनातन धर्म का अभिन्न अंग : कमल डामोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही