Search

 
 
 

हजारीबाग : मंदिर की जमीन बचाने के लिए कोर्ट जाएंगे लाखे के ग्रामीण

 
बैठक कर लिया गया निर्णय, घर-घर बाटे जाएंगे गुल्लक, प्रत्येक मंगलवार को होगा संयुक्त हनुमान चालीसा पाठ सीओ ने पहले एलपीसी और बाद में प्रकृति बदलकर कर दिया मोटेशन Hazaribagh : हजारीबाग के लाखे मंदिर की जमीन बचाने के लिए अब गांव के लोग उठ खड़े हुए. कोर्ट का खर्च निकालने के लिए अब चंदा नहीं किया जाएगा, बल्कि मंदिर के पोषक क्षेत्र में आने वाले घरों को एक गुल्लक दिया जाएगा. प्रत्येक दिन 10 रुपए पूरे परिवार को जमा करने होंगे और वर्ष में एक बार इसे मंदिर को जमा करना होगा. बताया गया कि इससे बचत की परंपरा और मंदिर के प्रति लोगों में सेवा भाव भी जगेगा. बैठक में ट्रस्ट का भी गठन करने का निर्णय लिया गया है. ट्रस्ट के लिए एक समिति भी बनाई गई है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-4-leaders-bought-nomination-papers-for-dumri-by-election-on-the-third-day/">गिरिडीह

: डुमरी उपचुनाव के लिए तीसरे दिन 4 नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र

गलत तरीके से मोटेशन कराने का आरोप

आजादी के पूर्व से जब खतियान तैयार किया जा रहा था, उस वक्त स्पष्ट तौर पर लाखे मंदिर की जमीन जिसे लाखे बगीचा के रूप में जाना जाता है, सर्वे खतियान में दर्शाया गया था. दर्ज खतियान में यह बताया गया था कि मंदिर के बगीचे की जमीन पर लगे आम के पौधों का फल पूरी जनता के लिए है और लकड़ियां मालिक की होगी. मालिक उस वक्त राजा रामगढ़ हुआ करते थे. परंतु दलालों ने सदर अंचल पदाधिकारी और कर्मियों की मिलीभगत से इस जमीन की प्रकृति बदलकर पहले एलपीसी जारी कर दी और बाद में रजिस्ट्री के बाद मोटी रकम लेकर इसका मोटेशन भी कर दिया गया. गलत तरीके से मोटेशन और जारी की गई एलपीसी, खरीद बिक्री को लेकर पिछले दो माह से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने रविवार को बड़ी बैठक कर पूरे प्रकरण में एकजुट होकर लाखे मंदिर और मंदिर की जमीन बचाने को लेकर अंतिम सांस तक लड़ने का निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-used-to-snatch-girlfriends-to-fulfill-their-hobby-four-arrested-weapons-recovered/">जमशेदपुर

: गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए करते थे छिनतई, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

मौके पर ये रहे मौजूद

बैठक में तय किया गया कि एक ट्रस्ट बनाकर समिति इस मामले में कोर्ट जाएगी और इस प्रकरण में शामिल सीओ, सीआई, कर्मचारी, जमीन रजिस्ट्री करने वाले रैयत पर कानूनी कार्रवाई करने भी निर्णय लिया गया है. बैठक की अध्यक्षता सतन पासवान ने की. बैठक में जीतेंद्र टोप्पो, सुखदेव मंडल, मुंशी प्रसाद, ताराचंद तिग्गा, मुक्तेश्वर लकड़ा, संतोष पासवान, सोनू गुप्ता, ज्योतिन कुमार, चौधरी प्रसाद, भूषण उर्फ रोहित भुइयां, बसंत कुमार, अमित गुप्ता, कन्हैया लाल, करण कुमार, आकाश रजक, राजा मिंज, जयपाल लकड़ा, दीपक पासवान, कुंदन रवि, राजकुमार, आरएसएस के अरविंद राणा, मोहन रजक, उमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजकुमार साव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही