Search

 
 
 

हजारीबाग : भू-माफिया ने गरीब दिव्यांग की जमीन हड़पी

 
Tatijharia, Hazaribagh: टाटीझरिया प्रखंड के होलग गांव निवासी लखन महतो, पिता घटू महतो और उनकी पत्नी पनवा देवी दोनों दिव्यांग हैं. कबाड़ी चुनकर पुराना समहरणालय में जीवन यापन करते हैं. दस साल से अपनी जमीन को लेकर केस लड़ रहा हैं. दिव्यांग लखन महतो ने आरोप लगाया कि होलग के कसिया सिन्हा ने मेरा 12 कठ्ठा जमीन हड़प ली है. उसी सिलसिले में कई वर्षो से कचड़ा चुनकर केस लड़ रहा हूं. उन्होंने कहा कि सरकारी वकील पटेल भी हमसे काफी पैसा ले लेते हैं और केस का कोई सुनवाई नहीं करते. कब तक केस लड़ें. अब हम ज़िंदगी से हार गये. रात में सोने के लिए जगह नहीं हैं. दोनों रात में ठंड में कांपते हुए गुजर बसर कर रहे हैं. कोई भी पदाधिकारी मेरी फरियाद नहीं सुन रहे हैं. वृद्धा पेंशन मिलता था वो भी दो सालो से बंद है. एक लड़का है, जो मुंबई में गुजर बसर कर रहा है. इसे भी पढ़ें-गीता">https://lagatar.in/geeta-koda-episode-three-working-presidents-of-congress-meet-kc-venugopal/">गीता

कोड़ा प्रकरणः कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल से मिले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही