Search

 
 
 

हजारीबाग : पुलिस अकादमी में दिवंगत डीएसपी अजीत कुमार  को दी गई अंतिम सलामी

 
  • डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन से झारखंड पुलिस परिवार में शोक की लहर
  • लीवर की समस्या से थे पीड़ित, सदर अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • रांची और हैदराबाद में भी चला था इलाज, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
  • जेपीए डीआईजी समेत दर्जनों पदाधिकारी अंतिम यात्रा में शामिल
Hazaribagh : झारखंड पुलिस में सेवा देने वाले 2013 बैच के डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा का निधन शनिवार की देर रात हो गया. वह 2013 बैच के डीएसपी थे. वर्तमान में अजीत कुमार सिन्हा झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में सेवा दे रहे थे. इससे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की सुरक्षा में भी शामिल रहे थे. बड़े ही विनम्र और मधुर व्यवहार के कारण वह आम जनता के काफी प्रिय पुलिस ऑफिसर रहे. अजीत कुमार सिंह की पत्नी और एक छह साल का बेटा आरंभ है. बताया जा रहा है कि अजीत कुमार सिन्हा लीवर की बीमारी से पीड़ित थे. उनका इलाज रांची और हैदराबाद में भी चला. तबीयत खराब होने के कारण दो दिनों से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहे थे. शनिवार रात सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डीएसपी सिन्हा के आकस्मिक निधन से हजारीबाग समेत पूरे झारखंड पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. दिवंगत डीएसपी को उनके छोटे भाई अनुज कुमार सिन्हा ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार से पहले झारखंड पुलिस अकादमी में डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा को अंतिम सलामी दी गई. इसमें जेपीए के डीआईजी संजय रंजन सिंह, हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए. अधिकारियों ने कहा कि अजीत कुमार बड़े ही सज्जन पुलिस पदाधिकारी रहे. उनका व्यवहार बहुत ही सौम्य था. बहुत ही कम समय में उन्होंने पूरे झारखंड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-the-film-digital-republic-will-be-released-soon-giving-the-message-of-vasudhaiva-kutumbakam/">हजारीबाग

: ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश देती जल्द रिलीज होगी फिल्म ‘डिजिटल रिपब्लिक’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही