Search

 
 
 

हजारीबाग: बीएड कॉलेज में व्याख्यान कार्यक्रम, देशभक्ति पर दिये विचार

 
Hazaribagh: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर चल रहा व्याख्यान कार्यक्रम समाप्त हो गया. मुख्य वक्ता सह पत्रकार डॉ. प्रसन्न मिश्र ने कहा कि केवल सेना में भर्ती होकर सीमा की सुरक्षा करना ही देशभक्ति नहीं है, बल्कि जो जहां है वे अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वह्न करें, वह भी देशभक्ति है. आजादी का अमृत महोत्सव देशप्रेम की भावना जागृत करने व स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को जानने व समझने का माध्यम भी है. उन्होंने कहा कि हम सब का दायित्व है कि अपनी स्वतंत्रता सेनानियों व आजादी के आदर्शों से नई पीढ़ी को अवगत कराते रहें. उन्होंने आगाह किया कि जिस प्रकार सामाजिक वैमन्यस्ता बढ़ रही है व वोट की पैदावार के मकसद से राजनेता लोग इसे हवा दे रहे हैं, उससे आजादी को अक्षुण्ण रखना मुश्किल हो जाएगा. आजादी पाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है, इस आजादी को संजोए रखना. यहां उल्लेखनीय है कि भारत एक भूभाग का नाम नहीं है, बल्कि कई विविधताओं का सामंजस्य का नाम है. यानि हमारे देश में कई धर्मों, सम्प्रदायों, जातियों, भाषाओं व भिन्न-भिन्न रीति-रिवाजों को मानने वाले लोग यहां निवास करते हैं. हम एक साझी विरासत व संस्कृति पर गर्व करते हैं. पत्रकार प्रसन्न मिश्र ने कहा कि आजादी के आंदोलन में प्रायः सभी शीर्षस्थ नेता अपनी विचारों व नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए अखबार निकालते थे. आजादी के आन्दोलन से बहुसंख्यक जनता को जोडने व राष्ट्रीयता के प्रचार-प्रसार में अखबार की प्रमुख भूमिका थी. बाल गंगाधर तिलक ने मराठा और केसरी का संपादन कर जनमानस को जागरूक करने का कार्य किया, वहीं महात्मा गांधी यंग इंडिया, नवजीवन, हरिजन का सम्पादन कर अपनी भावी आन्दोलन के लिए कार्यकर्ताओं की फौज खडी कर दी थी. आन्दोलनकारी चाहे गरम दल के हों, चाहे नरम दल के हों या उग्रपंथी हों, सभी लोगों ने अखबार निकाला. गणेश शंकर विद्यार्थी का प्रताप और क्रांतिकारियों द्वारा सम्पादित काल, संध्या और युगांतर की भूमिका से कौन इंकार कर सकता है. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है? मौके पर व्याख्याता परमेश्वर यादव, लीना कुमारी, अब्राहम धान, अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. प्रमोद प्रसाद, पुष्पा कुमारी, कुमारी अंजली, अजय कुमार यादव, गुलशन कुमार, महेश प्रसाद, दीपमाला, दिलीप कुमार सिंह, रचना कुमारी, जागेश्वर रजक, अन्नपूर्णा कुमारी सिंह, कनकलता, संदीप कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार दास, अंजन कुमार, संजय कुमार वर्मा, ज्योति हेम्मा एक्का, राजकुमार साव और बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुगण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही