Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: स्वामी धर्मबंधु कॉलेज ऑफ एजुकेशन में लेक्चर सीरीज शुरू

Hazaribag : हजारीबाग में शनिवार को स्वामी धर्मबंधु कॉलेज एजुकेशन, हरहद मुकुंदगंज में ‘शिक्षक शिक्षा का उभरता हुआ दृष्टिकोण’ विषय पर छह दिवसीय लेक्चर सीरीज शुरू किया गया. पहले दिन भारत में शिक्षक शिक्षा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बतौर मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ. मृत्युंजय प्रसाद, शिक्षा शास्त्र विभाग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग ने भारतीय शिक्षा के इतिहास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. साथ ही शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-310.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महाविद्यालय के निदेशक मो नजीर अंसारी ने प्रशिक्षुओं को पेडागॉजी की उपयोगिता पर चर्चा की. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सारिका कुमारी ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया. इसमे श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग तथा एसबीएम कॉलेज, हजारीबाग के प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं ने भी भाग लिया. मंच संचालन डॉ फजल इकबाल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. घनश्याम राम ने किया. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-commits-suicide-by-hanging-himself-in-golmuri/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में युवक ने बाथरुम में फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही