Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कई लोग भाजपा में हुए शामिल, कहा- मोदी को फिर बनाएंगे पीएम

Keredari, Hazaribagh:  केरेडारी प्रखंड के बरियातू पंचायत में दर्जनों लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया. मौके पर एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया.| भाजपा के मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साहू के नेतृत्व में सैकड़ों युवा व महिला-पुरुष ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा.| कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, एनडीए प्रत्याशी मनीष जासवाल के छोटे भाई निशिकांत जायसवाल भी मौजूद थे. भाजपा में शामिल हुए लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनाने और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें-रामटहल">https://lagatar.in/ramtahal-choudhary-returns-home-national-general-secretary-of-bjp-joins-the-party/">रामटहल

चौधरी की हुई घर वापसी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पार्टी में कराया शामिल

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लोग

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में हरदयाल साहू, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साहू, रामेश्वर साहू, राजेश साहू, शंकर साहू, खुदूष मियां, खीरोया देवी, विनोद गोस्वामी, दुखू साव, पूर्व मुखिया रामेश्वर साहू, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गौतम साहू, वार्ड सदस्य वीना देवी का नाम शामिल है. इन सबों ने एक साथ कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हित और जनहित के आदर्शों पर कार्य करती है. इससे प्रेरित होकर हम सभी भाजपा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को जिताने में पूरी ताकत लगा दूंगा. मौके पर केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर,जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह, बड़कागांव सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, बद्रीनारायण सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित गुप्ता, युवा मोर्चा मंत्री पवन रजक, प्रीतम साहू, विकास कुमार साहू, मुखिया नीतू कुमारी, विनोद गोस्वामी, अनिल सिंह, सविता देवी, रेखा देवी, सोहन गोस्वामी, सीताराम गोस्वामी, पूर्व मुख्य रामेश्वर साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-election-commission-appointed-observers/">हजारीबाग

: निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही