Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बिजली कटौती के खिलाफ विधायक 14 जून को देंगे धरना

Hazaribagh : हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की दयनीय स्थिति और अन्य समस्याओं को लेकर सदर विधायक मनीष जायसवाल 14 जून को जीएम कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन व घेराव करेंगे. इस संबंध में विधायक ने बताया कि प्रचंड गर्मी में भी बिजली आपूर्ति 24 घंटे में मात्र 10- 12 घंटे ही दी जा रही है. ट्रांसफार्मर जलने के बाद इसे पुनः लगाने में महीनों लग रहे हैं. कई वर्षों पूर्व लगे जर्जर हो चुके तारों को बदलने में लगातार अनदेखी हो रही है. शहर के विभिन्न इलाकों में बस रहे नए मोहल्लों को बिजली आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-attempt-to-occupy-sarna-site-dug-foundation-for-boundary-wall-in-the-dark-of-night/">धनबाद

: सरना स्थल पर कब्जे का प्रयास, रात के अंधेरे में चहारदीवारी के लिए खोदी नींव

बिजली बिल में भी परेशानी- मनीष जायसवाल

विधायक ने कहा कि कई जगहों पर बिजली बिल मासिक रूप से नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं को एकमुश्त जमा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई गांवों में एक ही व्यक्ति के नाम पर दो बिजली बिल निर्गत कर लोगों का भयादोहन एवं दो बिलों की वसूली की जा रही है. बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी और बाबुओं की लालफीताशाही से जनता त्रस्त है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/daily-and-contract-workers-of-ranchi-municipal-corporation-will-go-on-indefinite-strike-from-tomorrow/">रांची

नगर निगम के दैनिक और संविदा कर्मी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही