Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: फूलो-झानो आशीर्वाद योजना से बदल रही जिंदगी

Hazaribagh: राज्य सरकार की ओर से दारू-हड़िया और शराब को बेचकर जीवनयापन करने वाली महिलाओं को मुख्यधारा में लाकर सम्मानजनक जिंदगी देने के उद्देश्य से संचालित फूलो-झानो आशीर्वाद योजना का असर दिखने लगा है. कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत बरगड्डा पंचायत की दो महिलाओं को इस योजना से जोड़ते हुए 50-50 हजार रुपए की अनुदान राशि दी गई. गीता देवी और चिंता देवी को प्रखंड प्रशासन ने बरगड्डा में सरकार आपके द्वार शिविर में सहायता राशि का चेक प्रदान किया. इसे भी पढ़ें–  महिला">https://lagatar.in/female-patient-death-case-police-in-action-mode-rinpass-director-jayati-simlais-car-seized/">महिला

मरीज मौत मामला : एक्शन मोड में पुलिस, रिनपास डायरेक्टर जयति शिमलइ की गाड़ी सीज
गीता देवी व चिंता देवी ने बताया कि बताया कि सरकार की इस योजना की जानकारी स्थानीय सखी मंडल की ओर से मिलने के बाद गांव के शांति महिला समूह और खुशी महिला समूह ने समूह से जुड़ने व अपना सम्मानजनक व्यवसाय करने के लिए फूलो झानो आशीर्वाद योजना से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग अब सम्मानजनक व्यवसाय अपने गांव घर में ही करेंगे. पहले शराब बेचकर मजबूरन परिवार का भरण-पोषण करना पड़ता है, जिससे उन्हें अब छुटकारा मिलेगा. उन्होंने प्रशासन व सरकार की ओर से ऐसे ग्रामीण महिलाओं की सुध लेने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही दारू-हड़िया जैसे कार्य में लगीं अन्य महिलाओं को भी सरकार की इस योजना से जुड़कर सम्मानजनक व्यवसाय कर अपने परिवार का स्वस्थ माहौल बनाने व बच्चों के बेहतर शिक्षण के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें–  आप">https://lagatar.in/aaps-gujarat-convenor-gopal-italia-in-delhi-polices-custody-made-objectionable-remarks-on-pm-modi/">आप

के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया दिल्ली पुलिस की हिरासत में, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही