Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : लायंस क्लब ने युवा रंजन चौधरी को दिया सेवा रत्न सम्मान समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
विधायक के हैं मीडिया प्रभारी, समाजसेवा, पत्रकारिता और पर्यावरण से रहा है गहरा लगाव Hazaribagh : लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग की ओर से हजारीबाग शहर के प्रधान कैफेटेरिया सभागार में मंगलवार को आयोजित क्लब के चौथे स्थापना दिवस समारोह सह प्रतिभा सम्मान समारोह में रंजन चौधरी को सम्मानित किया गया. समाज के विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, खेल, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों के साथ समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को"सेवा रत्न सम्मान- 2023 से सम्मानित किया गया. लायंस क्लब ऑफ हजारीबाग रोअरिंग की ओर से विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को यह सम्मान हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, क्लब के डीजी कमल जैन और रीजन चेयरपर्सन राजीव आनंद ने संयुक्त रूप से दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-surrounded-putki-police-station-regarding-the-arrest-of-the-accused-in-the-knife-incident/">धनबाद

: चाकूबाज़ी की घटना के आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर लोगों ने कि पुटकी थाना का घेराव

रंजन चौधरी की अलग पहचान

विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. हजारीबाग में समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है. विधायक मनीष जायसवाल के साथ रहकर जहां शिद्दत से अपने कामों को करते हैं, वहीं आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की मदद को 24 घंटे तत्पर रहते हैं. हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल की कमियों को भी समय-समय पर उजागर कर जरूरत के हित में सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं. रंजन चौधरी समाज की विसंगतियों और जरूरी ज्वलंत मुद्दों पर आलेख लिखते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी समाज को हरसंभव जागरूक करने का सकारात्मक कार्य करते हैं.

आगे भी सेवा कार्यों में रहेंगे तत्पर : रंजन चौधरी

रंजन चौधरी मूलतः बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत सिमुलिया के रहने वाले हैं. वह युवा समाजसेवी, पत्रकार और पर्यावरणविद् भी हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई हजारीबाग से ही की है. उन्होंने आईएससी और बीएससी (जन्तु विज्ञान) अन्नदा कॉलेज से और एमएससी (जन्तु विज्ञान) से नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2010 से विधायक मनीष जायसवाल के साथ बतौर मीडिया प्रतिनिधि समाज में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं. उन्होंने कई एनजीओ और अखबारों के साथ जुड़कर पर्यावरण, वाइल्ड लाइफ और लेखन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है. सेवा रत्न सम्मान- 2023 से सम्मानित हुए युवा रंजन चौधरी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अमूल्य धरोहर है, जो प्रोत्साहन का काम करेगा. वह दोगुने उत्साह और जुनून के साथ सेवा कार्यों में आगे भी तत्पर रहेंगे. दूसरी खबर

शंखनाद और ढोल-नगाड़े के साथ पूजे गए गणपति महाराज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/barhi-ganpati_355-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Barhi : बरही में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को विघ्नहर्ता गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास के साथ किया गया. गणेश प्रतिमा स्थापना के पूर्व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कर प्रतिमा को हजारीबाग रोड अफीम कोठी स्थित भव्य पूजा पंडाल में लाया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर खूब रंग जमाया. वहीं घर आए हैं हमार बप्पा मोरिया, विघ्नहर्ता देवा की जयघोष से शहर गूंजायमान रहा. वहां श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए आतुर हो गई. शंखनाद और ढोल नगाड़े के साथ गणपति महाराज की पूजा प्रारंभ किया गया. पूजा आसान पर बैठे यजमान राहुल राणा, विक्की कुमार और मनीष कुमार से पुरोहित पंडित परमानंद पांडे ने विधि-विधान के साथ गणेश पूजन करवाया. उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अजित राम ने बताया कि पिछले 12 साल से सार्वजनिक गणेश पूजा समिति अफीम कोठी की ओर से गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-rape-of-mentally-retarded-woman-found-out-after-pregnancy/">गिरिडीह

: मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर चला पता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/ggg-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

3 दिनों तक गणपति पूजा, शुक्रवार को प्रतिमा का विसर्जन

यहां तीन दिनों तक गणेश जी की पूजा की जाएगी तथा शुक्रवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. संध्या महाआरती में मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, एसडीओ पूनम कुजूर, डीएसपी नजीर अख्तर, जिला उपाध्यक्ष किशुन यादव आदि उपस्थित रहे. बरही में मात्र एक ही स्थान यहां पर गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है. गणपति पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र है. श्रद्धालुओं के आवागमन और गणपति के भक्ति गानों से भक्ति की बयार बह रही है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों में गणेश उत्सव की धूम रही. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अजीत राम, सचिव अशोक राम, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, उप कोषाध्यक्ष सोनू कुमार सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही