Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : होली में 4 करोड़ की बिकी शराब, दुकानदार मालामाल

जिले में शहर सहित 16 प्रखंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली जिले के 27 सरकारी शराब दुकानों से बिकी शराब 700 से लेकर 900 रुपया प्रति किलो बिका मटन Hazaribagh : जिले में शहर सहित 16 प्रखंड में दो दिन होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को संपन्न हो गया. होलिका दहन के दिन जहां सुबह से रात दस बजे तक सरकारी शराब की दुकानों में शराब खरीदारों की भीड़ लगी रही. वहीं सोमवार को शराब दुकान बंद रही. जिसे लेकर शराब के शौकीन नाराज दिखे. हालांकि मंगलवार को फिर से शराब दुकान निर्धारित समय से खुल गई. जिसमें जिले में सरकार की 27 सरकारी शराब दुकान से लगभग चार करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई. इसकी पुष्टि शराब दुकान के एजेंसी के द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-one-lakh-candidates-will-surround-jpsc-office-one-by-one/">रांची

: एक को एक लाख अभ्यर्थी करेंगे जेपीएससी कार्यालय का महाघेराव

मछली, मटन और चिकन की भी जमकर हुई बिक्री

इधर मछली, मटन और चिकन की भी जमकर बिक्री खूब हुई. लोग सुबह से ही मटन व चिकन दुकान में लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. इसमें लगभग 700 से लेकर 900 रुपया प्रति किलो मटन और 150 से लेकर 250 रुपया प्रति किलो तक चिकन की बिकी. जबकि मछली का भी बाजार भाव 160 रुपये प्रति किलो से लेकर 200 किलो के हिसाब से बिकी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/27rc_m_94_27032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

इधर हिंदी महीना के हिसाब से नए साल की बदलने पर मंदिरों में भी खूब श्रद्धालुओं का भीड़ देखी गई. इसमें बुढ़वा महादेव, संकट मोचन सबड़ा अखाड़ा, ठाकुरबाड़ी, महावीर स्थान और पंच मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भी मंगलवार की सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही. प्रखंड की बात करें तो इचाक, बरही, बड़कागांव, कटकमदाग, कटकमसांडी, विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू, चरही, चुरचु और सदर सहित विभिन्न प्रखंडों में भी धूमधाम से होली मनायी गयी. पुलिस भी पर्व को लेकर चौकस रही. जगह-जगह पर पेट्रोलिंग होती रही. वहीं सीसीटीवी कैमरा और सोशल मीडिया पर भी विशेष रूप से जिला प्रशासन की नजर रही. इस दौरान चौपारण, महराजगंज, बसरिया, रामपुर व पाण्डेयबारा सहित कई क्षेत्रों में सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व सीओ सहित दर्जनों पुलिस जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण होली मनाने का आग्रह किया गया. रविवार देर रात गांव-मुहल्ले में पूरे भक्ति भाव से होलिका दहन कर होली की शुभकामनाएं दी गईं. सोमवार को पूरी शांति रही और नॉनवेज खाने वाले लोग खूब मटन व चिकन खरीदे. मंगलवार को चिकन-मटन की दुकानों पर भीड़ कम देखी गई. फिर भी लोगों ने अधिक दाम देकर चिकन-मटन खरीदे. देर शाम तक रंग, अबीर-गुलाल लगाने क़ा सिलसिला जारी रहा. कुछ जगहों पर छिटपुट आपसी झड़प हुई और घायल होकर कुछ अस्पताल भी पहुंचे. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-fast-on-10th-april-sarhul-procession-on-11th/">रांची

: 10 अप्रैल को उपवास, 11 को सरहुल शोभायात्रा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/27rc_m_92_27032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कटकमसांडी में धूमधाम से मनाई गई होली

कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया. होली पर्व के लेकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लोगों ने चौक चौराहे पर झाल, ढोल, ताशा और करताल के साथ खूब थिरके देखे गए. युवा डीजे की धुन पर खूब थिरके और रंग, गुलाल उड़ाया. पेलावल ओपी थाना क्षेत्र में भी होली पर्व को लेकर थाना प्रभारी शाहीना परवीन ने पबरा, पेलावल, शिवपुरी, गदोखर, रोमी, खुटरा, कंचनपुर, हेदलाग गोविंदपुर, छडवा, मायापुर और हरिना क्षेत्र में कमान संभाले रखी और शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखा. वहीं प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार शांति और सद्भाव के बीच संपन्न हो गया. टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के खैरा, झरपो, भराजो, डहरभंगा, धरमपुर, डुमर, टाटीझरिया और बेडम पंचायत में मंगलवार को होली पर्व का उत्साह चरम पर था. टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ-साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. होली खेलने को लेकर बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. होली की गीत पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए. एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में लोगों की खासी भीड़ जुटी रही. इस अवसर पर लोगों ने लजीज पकवानों का मजा लिया. जगह-जगह पर लोग चौपाल लगाकर होली की मस्ती में सराबोर दिखे और गानों की धुन पर नाचते रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही